लव अफेयर के शक में प्रेमिका की हत्या, ईंट से कुचला चेहरा; CCTV से खुला राज

Aligarh

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। आरोपी ने प्रेमिका के किसी दूसरे युवक से संपर्क में होने के शक और शादी को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव को एक अर्द्धनिर्मित गोशाला के पास फेंक दिया गया था।

जंगल में मिला था महिला का शव

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को इगलास थाना क्षेत्र के बड़ा खुर्द गांव के जंगल में अर्द्धनिर्मित गोशाला के पास एक महिला का शव बरामद हुआ था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और सीओ इगलास कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस तथा क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग की टीमें जांच में जुट गईं।

घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस की नजर में आया। जांच आगे बढ़ी तो मृतका की पहचान असम निवासी मोना उर्फ मनौरा बेगम के रूप में हुई।

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

CCTV फुटेज में महिला एक बाइक पर बैठकर घटनास्थल की ओर जाती दिखाई दी थी। पुलिस ने बाइक के नंबर UP 85 CR 0173 के आधार पर जांच शुरू की और संदिग्ध को ट्रेस करते हुए मथुरा से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र के बना गांव निवासी विकास सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक, मृतका का बैग, आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाइल चार्जर और हत्या में इस्तेमाल ईंट बरामद करने का दावा किया है।

ये भी पढें

डंकनी-शंखनी संगम में गिरे मां सती के अधोदंत, 5000 साल पुराना माना जाता है दंतेश्वरी शक्तिपीठ

तीन साल से थी दोनों की दोस्ती

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और मोना मथुरा के एक होटल में साथ काम करते थे। दोनों की करीब तीन साल से दोस्ती थी और आगे चलकर शादी करने की बात भी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान विकास को मोना के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि 10 अगस्त को मोना हाथरस के एक होटल में आई थी। इसी दौरान विकास ने उससे दूसरे युवक से संपर्क को लेकर सवाल किया और अपने करीब 60-70 हजार रुपये वापस मांगे। विवाद बढ़ने पर महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया। पुलिस के अनुसार, इसी घटना के बाद आरोपी ने उसकी हत्या करने की ठान ली।

गोशाला के पास ले जाकर की हत्या

पुलिस के मुताबिक, विकास महिला को बाइक से इगलास क्षेत्र में लेकर गया। आरोपी इस इलाके में क्रिकेट खेलने आता था और उसे अर्द्धनिर्मित गोशाला की जानकारी थी। आरोप है कि सुनसान जगह पर उसने महिला पर ईंट से हमला किया और उसकी हत्या कर शव वहीं छोड़कर फरार हो गया।

ये भी पढें

कभी स्वर्ण मुद्राओं से बना था गढ़िया का शिवालय, 966 साल बाद खंडहर

 

बताया गया कि वारदात के बाद आरोपी अपना बैग घटनास्थल पर भूल गया था। बाद में वह उसे लेने दोबारा वहां पहुंचा, जिससे पुलिस की जांच में उसे जोड़ने वाले कुछ और सुराग मिले।

परिजन नहीं पहुंचे, वीडियो कॉल पर दिखाया शव

महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई, लेकिन वे अलीगढ़ नहीं पहुंच सके। पुलिस ने नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई। इसके बाद मानव उपकार संस्था की मदद से महिला के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम प्रक्रिया से पहले पुलिसकर्मियों ने वीडियो कॉल के जरिए महिला की बहनों को उसका शव दिखाया, ताकि वे अंतिम बार उसे देख सकें।

ब्लाइंड मर्डर का CCTV ने खोला राज

शुरुआत में यह मामला पुलिस के लिए पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर था। घटनास्थल के आसपास से मिले CCTV फुटेज ने जांच को दिशा दी। बाइक और उसके नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कभी स्वर्ण मुद्राओं से बना था गढ़िया का शिवालय, 966 साल बाद खंडहर

राजस्थान में एक साथ उठीं चार अर्थियां, नेवी जवान समेत पूरे परिवार की अंतिम विदाई ने रुलाया

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम आरोपियों में नहीं

 

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “लव अफेयर के शक में प्रेमिका की हत्या, ईंट से कुचला चेहरा; CCTV से खुला राज”

Comments are closed.

copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव में केजीएमयू कर्मी समेत दो की हत्या, पांच गिरफ्तार

शवों को घाघरा नदी में फेंका, पांच हत्यारे गिरफ्तार जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर किया था अपहरण पुलिस को मृतक पवन कुमार गर्ग की चेन, अंगुठी, घटना में इस्तेमाल दो चार पहिया वाहन व अन्य कागजात बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : एक सप्ताह पहले से लापता मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी 45 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
Untitled 5 copy
Crime News

मलिहाबाद: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, बेता नाले में मिला शव

हत्या कर शव यहां फेंकें जाने की आंशका, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार ए अहमद सौदागर Lucknow: मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर दो बजे उसका शव बेता नाले में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम […]

Spread the love
Read More