तहसील समाधान दिवस में थानेदारों की जगह दरोगाओं को देख SDM ने जताई कड़ी नाराजगी

Maharajganj

महराजगंज सदर तहसील में आयोजित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj Grievance Redressal Day: समाधान दिवस के दौरान सोमवार को उस समय गहमा-गहमी की स्थिति बन गई, जब कई थानों के थानाध्यक्षों के स्थान पर दरोगा प्रतिनिधि बनकर पहुंच गए। सदर SDM अवनीश कुमार त्रिपाठी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दरोगाओं को वापस लौटने के लिए कह दिया। निर्देश दिया कि केवल नामित अधिकारियों की ही उपस्थिति दर्ज की जाएगी। प्रतिनिधियों को उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने से SDM ने रोक दिया। उससे तहसील दिवस में हड़कंप मच गया।

ये भी पढें

मुरादाबाद के प्राचीन काली मंदिर में वर्चस्व की जंग, संतों से मारपीट के आरोप में पाँच गिरफ्तार

बताया गया कि समाधान दिवस में श्यामदेउरवा, पनियरा, भिटौली, कोतवाली और घुघली थानों से थानाध्यक्षों के स्थान पर उपनिरीक्षक पहुंचे थे। इसकी जानकारी होने पर SDM ने संबंधित दरोगाओं से जानकारी ली और थानाध्यक्षों के नहीं आने पर नाराजगी जताई। SDM ने स्पष्ट कहा कि समाधान दिवस के लिए जो अधिकारी नामित हैं, उन्हीं की उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

उनकी जगह किसी प्रतिनिधि से हस्ताक्षर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। SDM की नाराजगी के बाद मौके पर मौजूद दरोगाओं में खलबली मच गई। उन्होंने संबंधित थानाध्यक्षों को लेकर भी जानकारी ली। समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर SDM ने सख्त रुख अपनाया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

यमुना सिटी में बनेगा भव्य एंट्री गेट, गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास तय हुई लोकेशन

E20 विवाद के बीच E10 पेट्रोल की वापसी की चर्चा, CEA की सलाह से छिड़ी नई बहस

ऋषभ पंत के एक छक्के ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा

मुरादाबाद के प्राचीन काली मंदिर में वर्चस्व की जंग, संतों से मारपीट के आरोप में पाँच गिरफ्तार

नागपंचमी पर उज्जैन में बेकाबू हुई भीड़, नागचंद्रेश्वर मंदिर में तीन श्रद्धालु घायल

 

Spread the love

One thought on “तहसील समाधान दिवस में थानेदारों की जगह दरोगाओं को देख SDM ने जताई कड़ी नाराजगी”

Comments are closed.

Lucknow
Uttar Pradesh

हजरतगंज: खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

धुआं का गुब्बार और लपटें देख अफरा-तफरी मच गई ए अहमद सौदागर Lucknow: हाईसिक्योरिटी जोन माने जाने वाले हजरतगंज क्षेत्र स्थित खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय भवन में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग से धुएं का गुब्बार और लपटें उठती देख आसपास से गुजर रहे लोगों के अलावा परिसर में मौजूद लोगों […]

Spread the love
Read More
Aligarh road accident
Crime News Uttar Pradesh

आगरा रोड पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से दारोगा समेत तीन की मौत

दारोगा समेत बुजुर्ग दंपती की मौत Aligarh road accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में यूपी पुलिस के उपनिरीक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा मडराक थाना क्षेत्र में आगरा रोड पर हुआ, जहां सड़क किनारे मौजूद एक बुजुर्ग दंपती और एक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार ट्रक […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

द सिटी स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Lucknow: साउथ सिटी स्थित द सिटी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। पूरे परिसर में राष्ट्रप्रेम और आजादी के पर्व का उल्लास […]

Spread the love
Read More