
Greater Noida: यमुना सिटी को आधुनिक और आकर्षक पहचान देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर अब यमुना सिटी में भी एक भव्य एंट्री गेट विकसित किया जाएगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने इसके लिए जगह लगभग तय कर ली है। प्रस्तावित प्रवेश द्वार यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर बनी 60 मीटर चौड़ी सड़क पर सात किलोमीटर के माइलस्टोन के पास बनाया जाएगा।
योजना के मुताबिक, यह एंट्री गेट गलगोटिया विश्वविद्यालय से पहले उस क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, जहां यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का कनेक्शन हो रहा है। इस स्थान को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यहां से यमुना सिटी में प्रवेश करने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक होगी।
ये भी पढें
E20 विवाद के बीच E10 पेट्रोल की वापसी की चर्चा, CEA की सलाह से छिड़ी नई बहस
एंट्री गेट के आसपास होगा आकर्षक सौंदर्यीकरण
यीडा की योजना सिर्फ एक प्रवेश द्वार बनाने तक सीमित नहीं है। एंट्री गेट के आसपास पूरे क्षेत्र को आकर्षक रूप देने के लिए फव्वारे, परगोला और लैंडस्केपिंग विकसित की जाएगी। इसके साथ ही बड़े स्तर पर हरियाली और पौधरोपण किया जाएगा।
प्राधिकरण का उद्देश्य इस प्रवेश द्वार को यमुना सिटी की पहचान के रूप में विकसित करना है। यहां पहुंचने वाले लोगों को प्रवेश के साथ ही शहर के आधुनिक और सुनियोजित विकास की झलक मिल सकेगी। खासतौर पर भविष्य में यमुना सिटी में बढ़ने वाली औद्योगिक, व्यावसायिक और अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों को देखते हुए इस गेट को शहर की ब्रांडिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
ये भी पढें
ऋषभ पंत के एक छक्के ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा
जल्द जारी होगा आरएफपी
यीडा अधिकारियों के मुताबिक, प्रवेश द्वार के डिजाइन और निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए अगले सप्ताह तक रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल यानी आरएफपी जारी किए जाने की तैयारी है। इसके बाद चयनित एजेंसी द्वारा डिजाइन और अन्य तकनीकी पहलुओं पर काम किया जाएगा।
यीडा के उद्यान विभाग की सहायक निदेशक आरती सिंह के मुताबिक, यमुना सिटी की अलग पहचान बनाने के लिए प्रवेश द्वार विकसित किया जाना है। इसे 60 मीटर रोड पर सात किलोमीटर माइलस्टोन के आसपास बनाने की योजना है।
दनकौर में 500 मीटर लंबा ग्रीन पार्क
यमुना सिटी के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ हरित क्षेत्र बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। यीडा ने दनकौर के पास यमुना एक्सप्रेसवे की 100 मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट में करीब 500 मीटर लंबा ग्रीन पार्क बनाने की योजना तैयार की है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ऋषभ पंत के एक छक्के ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा
मुरादाबाद के प्राचीन काली मंदिर में वर्चस्व की जंग, संतों से मारपीट के आरोप में पाँच गिरफ्तार
मानसून में आंखों की सूजन-जलन को न करें नजरअंदाज


2 thoughts on “यमुना सिटी में बनेगा भव्य एंट्री गेट, गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास तय हुई लोकेशन”
Comments are closed.