Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व उपाध्यक्ष चंचल सिंह ने की। समारोह के दौरान देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के साथ सामाजिक सरोकारों पर भी वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर आलोक सक्सेना ने मातृशक्ति की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को आगे आकर देश, शहर और अपनी कॉलोनी के विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में कुछ लोग महिलाओं को घर तक सीमित रखना चाहते हैं, जबकि बदलते दौर में महिलाओं की सहभागिता बेहद जरूरी है। आलोक सक्सेना की बात का समर्थन करते हुए, अमरजीत त्रिपाठी ने कहा कि मातृशक्तियां किसी भी क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर सकती हैं। उन्होंने गया में पिंडदान से जुड़ी पौराणिक कथा का उदाहरण देते हुए मातृशक्ति की सामर्थ्य और निर्णय क्षमता पर प्रकाश डाला।

ये भी पढें

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

वहीं डॉ. ज्योति ने स्वच्छता, स्वतंत्रता और स्वच्छंदता के बीच अंतर को रेखांकित किया। उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चे लगातार मोबाइल पर रील देखते हुए स्क्रॉल करने में अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों से मोबाइल के बजाय पढ़ाई, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने का आह्वान किया। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का समापन सोसायटी के सचिव रवींद्र प्रजापति के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

मानस गार्डन में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह
मानस गार्डन में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह

क्या है गया में पिंडदान की कथा…

जब भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण वनवास के दौरान गया पहुंचे, तब राजा दशरथ की आत्मा ने सीता से पिंडदान की इच्छा प्रकट की। उस समय श्रीराम और लक्ष्मण पिंडदान की सामग्री लाने गए थे। प्रतीक्षा अधिक होने पर सीता जी ने फल्गु नदी के किनारे की रेत से पिंड बनाकर अपने ससुर राजा दशरथ का श्राद्ध और पिंडदान कर दिया।

मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी ने उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस
मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी ने उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस

बाद में जब श्रीराम लौटे, तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि पिंडदान हो चुका है। तब सीता जी ने साक्षी के रूप में फल्गु नदी, एक गाय, एक ब्राह्मण, एक तुलसी का पौधा और अक्षयवट (बरगद का वृक्ष) को बुलाया। इनमें केवल अक्षयवट ने सत्य की पुष्टि की कि सीता जी ने पिंडदान किया है। इससे प्रसन्न होकर सीता जी ने अक्षयवट को अमर रहने का वरदान दिया, जबकि अन्य साक्षियों को असत्य बोलने के कारण शाप दिया। इसी कारण बोधगया में अक्षयवट का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है और गया को पितरों के श्राद्ध एवं पिंडदान का सर्वोच्च तीर्थ माना जाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने देशभक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। विशेष रूप से  सुधा मिश्रा, गरिमा सिंह, गुंजन श्रीवास्तव  एवं अन्य महिलाओं ने उनकी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अनेक गणमान्य सदस्यों एवं अन्य लोगों ने भी देशभक्ति गीतों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की और इस सुंदर प्रस्तुति की सराहना की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Batwara 1947 Review: नफरत के बीच इंसानियत की कहानी कहती है सनी देओल की फिल्म

पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद, फैसला सुनते ही बच्चों ने मां से फेरा मुंह

चार सेकंड तक विमान के कंट्रोल ने छोड़ा साथ, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में तीन सौ फीट नीचे आया प्लेन

DRS ने बचाया स्मिथ का विकेट, बोले- ‘टेक्नोलॉजी ने बचा लिया’

यमन में भारतीय दूतावास का सफल ऑपरेशन, 12 नाविकों की वतन वापसी

Spread the love

One thought on “Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर”

Comments are closed.

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More