महिगवां: पति के हाथों मारपीट के दौरान घायल पत्नी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं

ए अहमद सौदागर

Suspicious death of a woman : महिगवां थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी की पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। घरवालों ने आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि महिला की मौत बीमारी के चलते हुई है। DSP उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

DSP उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि महिगवां थाना क्षेत्र स्थित डिगुरपुर गांव निवासी विजय कुमार की 40 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है और उसका शव घर में पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से छानबीन की तो शकुंतला देवी के शरीर पर कोई जाहिरा घाव के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि शकुंतला देवी पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहीं थीं।
बताया जा रहा है कि विजय कुमार अपनी मां के साथ मारपीट करता रहता था। विजय की मां अंगा पुत्र सुन्दर निवासी गाजीपुर बीकेटी के यहां चौका बर्तन करती है। बताया जा रहा है इसी बात को लेकर बीते तीन अगस्त 2026 को अंगा पुत्र सुन्दर द्वारा विजय कुमार एवं उसकी पत्नी शकुंतला देवी के साथ मारपीट की गई थी। DSP उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews 

सोने के भाव में मामूली गिरावट, 22 कैरेट गोल्ड 1.40 लाख रुपये के पार

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, जाम में फंसे मंत्री ने उतरकर सुनी समस्याएं

Batwara 1947 Review: नफरत के बीच इंसानियत की कहानी कहती है सनी देओल की फिल्म

बचपन का दोस्त या टीम का यार, शुभमन गिल के सामने खड़ी हो गई समस्या बड़ी; मुश्किल में फंसी जान!

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान, पश्चिम एशिया पर भी होगी चर्चा

Spread the love

One thought on “महिगवां: पति के हाथों मारपीट के दौरान घायल पत्नी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम”

Comments are closed.

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Crime News

ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

10.936 किलोग्राम अवैध चरस, एक चार पहिया वाहन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर ANTF Barabanki :  सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More