सरफराज या जुरेल? गॉल में नंबर-6 पर किसे मिलेगा मौका

IND vs SL 1st Test

IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट इतिहास का 600वां टेस्ट होगा। कप्तान शुभमन गिल की कोशिश होगी कि टीम इस खास मुकाबले को जीत के साथ यादगार बनाए।

गॉल की पिच को स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है। ऐसे में भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में स्पिन विभाग को मजबूत करने पर ध्यान दे सकती है। साथ ही नंबर-6 की जगह के लिए सरफराज खान और ध्रुव जुरेल के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

राहुल-जायसवाल करेंगे पारी की शुरुआत

भारतीय पारी की शुरुआत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं। दोनों बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी संभालेंगे। तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल को उतारे जाने की संभावना है।

पडिक्कल ने अभ्यास मैच में शानदार शतक जड़कर अपनी दावेदारी मजबूत की है। ऐसे में वह श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भी इस फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। चौथे नंबर पर कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी कर सकते हैं। अभ्यास मैच की पहली पारी में गिल बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 44 रन बनाकर अपनी लय का संकेत दिया था।

ये भी पढें

रिलायंस डिजिटल की सेल में 15 से 30 हजार तक की छूट

पंत के बाद नंबर-6 पर बड़ा सवाल

ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पांचवें नंबर पर नजर आ सकते हैं। इसके बाद छठे नंबर को लेकर टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल है। सरफराज खान और ध्रुव जुरेल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। सरफराज की बल्लेबाजी और जुरेल की उपयोगी बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग क्षमता को देखते हुए चयनकर्ताओं के लिए फैसला आसान नहीं होगा। हालांकि, गॉल की परिस्थितियों को देखते हुए टीम अतिरिक्त बल्लेबाजी के बजाय संतुलन को प्राथमिकता दे सकती है।

तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है टीम

गॉल की स्पिन फ्रेंडली परिस्थितियों में भारत तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव का साथ सारांश जैन दे सकते हैं। अगर सारांश जैन को अंतिम एकादश में जगह मिलती है, तो यह उनका टेस्ट डेब्यू होगा। मध्य प्रदेश के इस ऑलराउंडर से टीम को बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी उपयोगी योगदान की उम्मीद होगी। तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिलने की संभावना है। ऐसे में गुरनूर बराड़ और आकिब नबी को बाहर बैठना पड़ सकता है।

ये भी पढें

आठ साल की सगाई, फिर भी शादी नहीं करेंगी पूजा बेदी

भारत की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान/ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

भारत के लिए ऐतिहासिक मुकाबला

भारत अब तक 599 टेस्ट मैच खेल चुका है और श्रीलंका के खिलाफ गॉल में उतरते ही 600 टेस्ट पूरे कर लेगा। टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड 1097 मैचों के साथ सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाला देश है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 883 टेस्ट के साथ दूसरे स्थान पर है।

ऐसे में 600वें टेस्ट का मुकाबला भारतीय टीम और फैंस के लिए खास महत्व रखता है। अब सबसे ज्यादा नजर इस बात पर होगी कि गॉल की परिस्थितियों को देखते हुए कप्तान शुभमन गिल किस संयोजन के साथ मैदान पर उतरते हैं और सरफराज खान को अंतिम एकादश में जगह मिलती है या नहीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आठ साल की सगाई, फिर भी शादी नहीं करेंगी पूजा बेदी

कुत्ते के काटने के बाद रेबीज से कैसे बचें? डॉक्टर ने बताए जरूरी कदम

सुखबीर बादल पर हमला, PM मोदी ने पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन

 

 

 

 

Spread the love

Sports

रोहित-कोहली के नाम होगा बड़ा रिकॉर्ड, 18 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

IND vs WI ODI भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का भारतीय क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि लंबे समय बाद रोहित शर्माऔर विराट कोहली एक […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Sports

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, कबड्डी में ईरान को हरा जीता गोल्ड

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी […]

Spread the love
Read More
Tokai
Sports

भारत का कबड्डी में धमाका, थाईलैंड को 66-28 से हराया

Tokai: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को तोकाई सिटीजन जिमनैजियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को एकतरफा अंदाज में 66-28 से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में […]

Spread the love
Read More