
शाश्वत तिवारी
India-Africa Relations: भारत और अफ्रीका के बीच प्रगाढ़ होते द्विपक्षीय और रणनीतिक रिश्तों को एक नया आयाम मिला है। भारत के विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने पश्चिम अफ्रीकी देश कोटे डी आइवर (आइवरी कोस्ट) का एक बेहद महत्वपूर्ण आधिकारिक दौरा किया। यह उच्च स्तरीय यात्रा कोटे डी आइवर सरकार के विशेष निमंत्रण पर आयोजित की गई थी, जहां भारतीय विदेश राज्य मंत्री ने देश के 66वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के तौर पर भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया।
ये भी पढें
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा इस यात्रा के दौरान राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय दिवस परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की मार्चिंग टुकड़ी की भागीदारी देखी। सिंह ने कोटे डी आइवर के विदेश मामलों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर अहम बातचीत की और कोटे डी आइवर गणराज्य के राष्ट्रपति से मुलाकात की। बातचीत में आर्थिक और विकास साझेदारी, रक्षा और सुरक्षा सहयोग तथा लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई।

दोनों पक्षों ने भारत-कोटे डी आइवर की बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बयान में कहा गया, दौरे का एक अहम हिस्सा आबिदजान में भारतीय समुदाय के साथ राज्य मंत्री की बातचीत भी रही। उन्होंने विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों तथा भारतीय समुदाय के कल्याण, सुरक्षा और भलाई के प्रति भारत सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया।
ये भी पढें
इस दौरे ने भारत-कोटे डी आइवर संबंधों की गति को और मजबूत करने का एक बहुमूल्य अवसर प्रदान किया। राज्य मंत्री और भारतीय सशस्त्र बलों की टुकड़ी का जो गर्मजोशी से स्वागत किया गया, वह दोनों देशों के बीच सद्भावना और दोस्ती की गहराई को दर्शाता है। उम्मीद है कि यह दौरा अफ्रीका के साथ भारत के व्यापक जुड़ाव के हिस्से के रूप में, भारत-कोटे डी आइवर की बढ़ती साझेदारी को और गति प्रदान करेगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
UP में हाईअलर्ट: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पाकिस्तान के परमाणु इस्तेमाल को लेकर चीनी प्रोफेसर का दावा, भारत-पाक तनाव का दिया हवाला
शोरूम में नहाया-नाचा चोर, 4.71 लाख की KTM लेकर फरार


One thought on “भारत-अफ्रीका दोस्तीः कोटे डी आइवर में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ बने विदेश राज्यमंत्री”
Comments are closed.