
राजधानी सहित सूबे के अलग-अलग जिलों में चेकिंग अभियान शुरू
ए अहमद सौदागर
High alert in UP: स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर कोई शख्स किसी तरह का कोई खुराफात न कर सके इस आंशका को देखते हुए देश-विदेश में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने UP के सभी जिलों को भेजे गए पत्र में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने वाहनों, प्रमुख मॉल, बाजारों, होटल-रेस्टोरेंट के अलावा धर्मशालाओं की गहनता से छानबीन करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सुरक्षा बलों को भी चौकन्ना रहने के फरमान जारी किए हैं।
वहीं पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में पुलिस के आलाधिकारी लगातार रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, बस स्टेशन, मॉल, धर्मशाला के अलावा प्रमुख बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीते कुछ वर्षों और बीते साल देश की राजधानी दिल्ली में हुए आतंकी हमले को लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हर समय पैनी नजर रखने के लिए UP के DGP राजीव कृष्ण ने अधिनस्थों को सख्त हिदायत दी है। वहीं राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देश पर पुलिस बल लगातार पैदल गश्त कर जायजा ले रहे हैं।
ये भी पढें
सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में चला संघन चेकिंग अभियान
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ में संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किए गए हैं। विधान भवन और उसके आसपास आगामी पन्द्रह अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की परेड में पुलिस, PAC, होमगार्ड एवं ट्रैफिक पुलिस समेत अन्य कई सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है। किसी तरह की कोई चूक न हो इसके मद्देनजर डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, स्पेशल स्क्वायड, LIU एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमें लगातार चेकिंग अभियान में जुटी है। पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ में विधान भवन सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर गहनता से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
पाकिस्तान के परमाणु इस्तेमाल को लेकर चीनी प्रोफेसर का दावा, भारत-पाक तनाव का दिया हवाला
माउंट एटना में फिर ज्वालामुखी विस्फोट, लावा देखने उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़
सुखबीर बादल पर फिर हमला, पहले गोली से बचे थे अब नांदेड़ में कृपाण से हुआ वार
राफेल के डर से PAK ने F-16 को रखा जमीन पर? पूर्व पाकिस्तानी अफसर के दावे से मची हलचल
धरती, जल और आसमान पर लहराया तिरंगा, भोपाल में दिखा देशभक्ति का अद्भुत नजारा

