UP में बदला मौसम, 48 जिलों में बारिश का अलर्ट

Rain in UP

UP में बारिश और बाढ़ का डबल अटैक

Rain in UP: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। गोरखपुर, जौनपुर और आजमगढ़ समेत कई जिलों में बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हुआ। जौनपुर में भारी बारिश के चलते सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जबकि गोरखपुर की कई सड़कों पर करीब एक फीट तक पानी भर गया। पानी में फंसने से कई बाइक और स्कूटी बंद हो गईं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 48 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बारिश के साथ नदियों के बढ़ते जलस्तर ने भी चिंता बढ़ा दी है।

गंगा-यमुना समेत 10 नदियां उफान पर

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर उत्तर प्रदेश की नदियों पर भी दिखाई दे रहा है। गंगा, यमुना और शारदा समेत करीब 10 नदियां उफान पर हैं। प्रदेश के 80 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं। फर्रुखाबाद सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में है, जहां करीब 49 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। कई इलाकों में लोगों को आवागमन के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है।

काशी में घाट डूबे, अंतिम संस्कार के लिए लंबा इंतजार

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। कई छोटे मंदिर भी जलमग्न हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल का निचला हिस्सा पानी में डूबने के कारण अंतिम संस्कार के लिए उपलब्ध जगह कम हो गई है। ऐसे में घाट की ऊपरी सीढ़ियों पर चिताएं जलानी पड़ रही हैं। अंतिम संस्कार के लिए लोगों को 2 से 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। घाटों पर बढ़ते पानी के कारण स्थानीय लोगों और शव लेकर पहुंचने वाले परिवारों की परेशानी बढ़ गई है।

ये भी पढें

धरती, जल और आसमान पर लहराया तिरंगा, भोपाल में दिखा देशभक्ति का अद्भुत नजारा

कानपुर में गंगा चेतावनी बिंदु के करीब

कानपुर में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। कई गांवों में पानी घुसने की खबर है। प्रभावित इलाकों में बच्चों को नाव से स्कूल जाते हुए देखा जा रहा है। उन्नाव में भी गंगा का पानी रिहायशी इलाकों और कॉलोनियों तक पहुंच गया है। कई जगह लोग घरों की छतों पर रहने को मजबूर हैं, जबकि गलियों में नावों से आवागमन किया जा रहा है।

लखीमपुर-खीरी में शारदा का कहर

लखीमपुर-खीरी में शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर से कटान तेज हो गया है। अब तक करीब 70 एकड़ जमीन नदी में समा चुकी है। इससे नदी किनारे रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है और प्रशासन के सामने भी राहत एवं बचाव की चुनौती बनी हुई है।

गोरखपुर में बारिश के बाद सड़कों पर पानी

गोरखपुर में करीब दो घंटे तक लगातार बारिश हुई। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। बारिश के बाद शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। कुछ स्थानों पर करीब एक फीट तक पानी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। कई बाइक और स्कूटी पानी में फंसकर बंद हो गईं। लोगों को अपने वाहनों को खींचकर पानी से बाहर निकालना पड़ा। हालांकि, गुरुवार सुबह बारिश से पहले गोरखपुर में तेज धूप निकली थी। तेज धूप और बारिश के बीच मौसम में उमस बढ़ गई। सुबह के समय ही तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

मौसम में अनियमितता की वजह जलवायु परिवर्तन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम के पैटर्न में बदलाव और बारिश में अनियमितता देखने को मिल रही है। कम समय में तेज बारिश होने से शहरी इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

धरती, जल और आसमान पर लहराया तिरंगा, भोपाल में दिखा देशभक्ति का अद्भुत नजारा

दौड़ने से घुटनों में गठिया होता है या नहीं? डॉक्टर ने बताया पूरा सच

विराट-रोहित के लिए हरभजन का बड़ा बयान, बोले- प्रदर्शन हो तो उम्र मायने नहीं रखती

टाटा समूह में तीसरा बड़ा नेतृत्व संकट, चंद्रशेखरन की विदाई ने बढ़ाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा बसपा से निष्कासित

 

Spread the love

2 thoughts on “UP में बदला मौसम, 48 जिलों में बारिश का अलर्ट

Comments are closed.

Shortage of teachers in Lucknow
Education Uttar Pradesh

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, जाम में फंसे मंत्री ने उतरकर सुनी समस्याएं

Shortage of teachers in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को शिक्षकों की कमी से नाराज छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। पारा क्षेत्र के मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने स्कूल में पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की […]

Spread the love
Read More
Siddharthnagar
Crime News Uttar Pradesh

प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई मां, बेटी को चुप कराने के लिए कराया दुष्कर्म

कोर्ट के आदेश पर FIR Daughter raped in Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने कथित प्रेम संबंध को छिपाने के लिए अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करवाया। पीड़िता के पिता की […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Uttar Pradesh

महिला वर्कर्स की सुरक्षा के लिए खाड़ी देशों में बनाए ‘वन स्टॉप सेंटर’

शाश्वत तिवारी New Delhi: खाड़ी देशों में कार्यरत भारतीय महिला कामगारों के लिए काम के माहौल को अधिक सुरक्षित, सरल और सुगम बनाने की दिशा में भारत सरकार ने बड़े कूटनीतिक और मानवीय कदम उठाए हैं। मुश्किल और संकटपूर्ण परिस्थितियों में फंसी भारतीय महिलाओं को तुरंत समन्वित सहायता प्रदान करने के लिए खाड़ी देशों के […]

Spread the love
Read More