प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो उठाया खौफनाक कदम

Bulandshahr

शादी से इनकार पर प्रेमिका की हत्या

Bulandshahr: Murder of girlfriend: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रेम संबंध और शादी के विवाद ने एक महिला की जान ले ली। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 38 वर्षीय शादीशुदा प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से 17 वार किए। वारदात के बाद आरोपी महिला के शव के पास ही बैठा रहा। पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में ले लिया। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी प्रेमिका पर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया।

डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। आरोपी अजीत ठेकेदार खुर्जा में बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था और मृतका के घर से करीब 200 मीटर दूर किराए के कमरे में रहता था। मृतका की करीब 15 साल पहले शादी हुई थी। उसके चार बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 8 से 13 साल के बीच बताई जा रही है। उसका पति बर्तन की छोटी फैक्ट्री चलाता है।

पत्नी छोड़कर चली गई थी, फिर महिला से बढ़ीं नजदीकियां

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पत्नी करीब तीन साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उसका बेटा भी उसके साथ नहीं रहता था। इसके बाद आरोपी अकेला रहने लगा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने मृतका से बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्रेम संबंध बन गए। महिला का आरोपी के कमरे पर आना-जाना भी था।

ये भी पढें

अपराधियों के आगे बेबस है गोरखपुर पुलिस

शादी का दबाव बनाने पर महिला ने बनाई दूरी

जांच के अनुसार, आरोपी महिला से शादी करना चाहता था। हालांकि, महिला अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद उसने आरोपी से दूरी बनानी शुरू कर दी और फोन पर बातचीत तथा मुलाकात भी कम कर दी। पुलिस को आशंका है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने हत्या की योजना बनाई।

घर बुलाकर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे आरोपी ने महिला को अपने कमरे पर बुलाया। वहां उसने दोबारा शादी करने का दबाव बनाया। महिला के इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से उस पर हमला कर दिया। चीख-पुकार और शोर सुनकर आसपास के लोगों को शक हुआ। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला फर्श पर घायल अवस्था में पड़ी थी और आरोपी उसके पास बैठा मिला।

अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत

पुलिस ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रामफल सिंह के मुताबिक, महिला के शरीर पर चाकू से 17 वार के निशान मिले हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ में दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी सामने आई है। आरोपी महिला पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

पति ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

मृतका के पति पंकज उर्फ भंते ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को फैक्ट्री में काम करने गया था। रात करीब 11:30 बजे घर लौटने पर पत्नी वहां नहीं मिली। बच्चों ने बताया कि वह अजीत के कमरे पर गई है। इसके बाद वह आरोपी के कमरे पर पहुंचा, जहां उसे पत्नी की हत्या की जानकारी मिली। पति ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

ओडिशा में LPG कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 8208 सिलिंडर जब्त और नौ गिरफ्तार

असम की मदद को आगे आए कई राज्य, 10 करोड़ देगा बंगाल

एयर इंडिया फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा, पायलट के डोप टेस्ट पर सवाल

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, जांच में साजिश के संकेत नहीं

पूर्व राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री के भवन भी जांच के घेरे में, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से बढ़ी हलचल

 

Spread the love

2 thoughts on “प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो उठाया खौफनाक कदम

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

दो मासूम बेटियों की मौत से पहले पिता ने लिखा था सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद की जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु के होटल में दो बेटियों की मौत: स्कूल नोटबुक में मिला कथित सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद पर जांच Death of two daughters at a Bengaluru hotel : केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक लग्जरी होटल में दो बच्चियों की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक, निजी कैब कंपनी […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

PM मोदी-प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, Video हुआ वायरल

PM मोदी और प्रियंका गांधी की बातचीत पर खड़गे की चुटकी, वीडियो हुआ वायरल Viral video of PM Modi and Priyanka Gandhi : राजनीति में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने वाले नेता जब किसी सामाजिक समारोह में एक साथ नजर आते हैं, तो ऐसे पल लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही नजारा […]

Spread the love
Read More
Samantha Ruth Prabhu
Entertainment Uttar Pradesh

सामंथा रुथ प्रभु की ब्लॉकबस्टर ‘मा इंटी बंगारम’

OTT रिलीज का हुआ खुलासा Maa Oori Polimera 2 OTT Release: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब हिंदी दर्शकों के लिए OTT का रुख कर लिया है। नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को दक्षिण भारतीय […]

Spread the love
Read More