UP में CNG फिर हुई महंगी, लखनऊ-आगरा समेत इन जिलों में बढ़े दाम, जानें नए रेट

Lucknow

Lucknow : महंगाई से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में CNG के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं। ग्रीन गैस लिमिटेड ने लखनऊ और आगरा में CNG की कीमत में तीन रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। वहीं अयोध्या, उन्नाव और सुल्तानपुर में भी CNG के दाम दो रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। नई दरें आठ अगस्त से लागू हो चुकी हैं।

पिछले कुछ महीनों में CNG की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। मई से अगस्त के बीच ग्रीन गैस के नेटवर्क वाले क्षेत्रों में CNG करीब 8.25 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है। इससे CNG वाहनों से सफर करने वाले लोगों के साथ-साथ ऑटो और टैक्सी चालकों पर भी अतिरिक्त खर्च का असर पड़ने की संभावना है।

ये भी पढें

सरफराज खान को प्लेइंग XI में कैसे मिलेगी जगह? किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज

लखनऊ और आगरा में 105 रुपये किलो CNG

नई कीमतों के बाद लखनऊ और आगरा में ग्रीन गैस की CNG अब 105 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी। इससे पहले यहां CNG की कीमत 102 रुपये प्रति किलो थी। वहीं अयोध्या, उन्नाव और सुल्तानपुर में CNG का नया रेट 101.75 रुपये प्रति किलो तय किया गया है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इन शहरों में भी CNG वाहन चलाने की लागत बढ़ जाएगी।

आगरा में अलग-अलग कंपनियों के रेट

आगरा में CNG की कीमत को लेकर एक अलग स्थिति है। जिले के अलग-अलग इलाकों में दो कंपनियां CNG की आपूर्ति करती हैं। जहां ग्रीन गैस लिमिटेड का नेटवर्क है, वहां नई दर 105 रुपये प्रति किलो है। दूसरी ओर, आगरा के कुछ क्षेत्रों में गेल गैस CNG की आपूर्ति करती है। इन इलाकों में CNG की कीमत फिलहाल 99 रुपये प्रति किलो है। यानी एक ही जिले में कंपनी के हिसाब से CNG के दाम में छह रुपये प्रति किलो का अंतर है।

ये भी पढें

लोकसभा में आज चार बिल पेश करेगी मोदी सरकार, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

गेल गैस भी बढ़ा चुकी है कीमत

गेल गैस ने भी अगस्त की शुरुआत में CNG के दाम में बढ़ोतरी की थी। एक अगस्त से पहले कंपनी की CNG 98 रुपये प्रति किलो थी। इसमें एक रुपये की वृद्धि के बाद कीमत 99 रुपये प्रति किलो हो गई। इससे पहले भी गेल गैस ने CNG की कीमत में करीब ढाई रुपये प्रति किलो का इजाफा किया था। लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण CNG वाहन मालिकों के बीच ईंधन खर्च को लेकर चिंता बढ़ रही है।

कुछ सालों में तेजी से बढ़ी CNG की कीमत

CNG की कीमतों में पिछले कुछ वर्षों के दौरान बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्ष 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान CNG की कीमत करीब 60.95 रुपये प्रति किलो थी। इसके बाद कीमतों में कई चरणों में बढ़ोतरी हुई। दिसंबर 2021 के अंत तक इसका रेट बढ़कर 72.50 रुपये प्रति किलो हो गया। इसके बाद कुछ ही महीनों में कीमत में फिर बड़ा इजाफा हुआ और CNG करीब 83.93 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सरफराज खान को प्लेइंग XI में कैसे मिलेगी जगह? किस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज

कन्नौज जेल में अवैध वसूली के आरोपी कनिष्ठ सहायक को डीजी ने किया निलंबित

मक्का की डील से बदलेगा पश्चिम एशिया या फिर यह सिर्फ कागजी गठबंधन साबित होगा?


 

 

Spread the love

One thought on “UP में CNG फिर हुई महंगी, लखनऊ-आगरा समेत इन जिलों में बढ़े दाम, जानें नए रेट”

Comments are closed.

Kumar Sanu Udit Narayan
Entertainment Uttar Pradesh

‘ना मेरे को कोई चुम्मा-वुम्मा दिया…’, उदित नारायण पर कुमार सानू का मजेदार बयान

उदित नारायण के किस विवाद पर कुमार सानू का तंज Kumar Sanu Udit Narayan: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू 90 के दशक के उन मशहूर गायकों में शामिल हैं, जिनकी आवाज ने कई सुपरहिट गानों को यादगार बनाया। दोनों सिर्फ अच्छे गायक ही नहीं, बल्कि लंबे समय से एक-दूसरे के दोस्त […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

नेपाल बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक पकड़ा गया, चीनी पासपोर्ट से मचा हड़कंप

Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक अमेरिकी नागरिक को उस समय हिरासत में लिया, जब वह बिना वैध दस्तावेजों के भारत से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम जॉर्डन ब्राउन बताया और खुद को अमेरिका के कैलिफोर्निया का निवासी बताया है। उसके पास से चीनी पासपोर्ट […]

Spread the love
Read More
Kannauj Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कन्नौज जेल में अवैध वसूली के आरोपी कनिष्ठ सहायक को डीजी ने किया निलंबित

Kannauj Jail मृतक जेलकर्मी के परिवार को वित्तीय लाभ न दिलाने पर कनिष्ठ सहायक निलंबित लखनऊ। कन्नौज जेल में बंदियों से अवैध वसूली और सुरक्षाकर्मियों का उत्पीड़न करने वाले कनिष्ठ सहायक का महानिदेशक कारागार ने निलंबित कर दिया है। जेल में तैनात कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार ने मृतक जेलकर्मी के परिजनों को समय से अनुमन्य […]

Spread the love
Read More