ऊना में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच साल की बच्ची समेत आठ घायल

Una tractor-trolley accident

Una tractor-trolley accident : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय ट्रॉली में 20 से अधिक श्रद्धालु सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में पांच वर्षीय बच्ची समेत आठ श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

हादसा पीर निगाह और बसोली के बीच उतराई वाले रास्ते पर हुआ। बताया जा रहा है कि धार्मिक यात्रा पर पंजाब के मानसा जिले से श्रद्धालुओं का एक जत्था हिमाचल पहुंचा था। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पहले आनंदपुर साहिब में माथा टेका और इसके बाद मां श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन किए। रविवार को जत्था पीर निगाह पहुंचा था, जहां श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर पंजाब के मानसा जिले के गहड़ क्षेत्र की ओर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पीर निगाह से कुछ दूरी पर उतराई वाले मार्ग पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क पर पलट गई।

ये भी पढें

अमेठी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रॉली में फंसे और घायल श्रद्धालुओं को बाहर निकालने में मदद की।

स्थानीय लोगों और सुरक्षित बचे यात्रियों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। घायलों में कश्मीर सिंह, जसवीर सिंह और सोमा देवी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल बताए गए हैं। पांच वर्षीय बच्ची मनकीरत को भी हादसे में चोटें आई हैं।

ये भी पढें

राहुल गांधी का युवाओं पर फोकस, प्रयागराज में बोले- देश की ताकत को बर्बाद होने से बचाना होगा

धार्मिक यात्रा से लौटते समय हुआ हादसा

घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पीर निगाह में माथा टेकने के बाद अपने घर की ओर वापस जा रहे थे। इसी दौरान उतराई वाले रास्ते पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद श्रद्धालुओं ने राहत जताई कि दुर्घटना के बावजूद सभी की जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई है।

चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह वाहन के अनियंत्रित होने को माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

राहुल गांधी का युवाओं पर फोकस, प्रयागराज में बोले- देश की ताकत को बर्बाद होने से बचाना होगा

अगस्त की बारिश से दिल्ली-NCR बेहाल, 15 साल का रिकॉर्ड टूटा; जलभराव से थमी रफ्तार

सोनौली सीमा पर कस्टम और एसएसबी को मिली बड़ी कामयाबी

 

Spread the love

3 thoughts on “ऊना में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच साल की बच्ची समेत आठ घायल

Comments are closed.

Nalagarh
Himachal homeslider

नालागढ़ में NCB की बड़ी रेड, भारी मात्रा में टेपेंटाडोल बरामद; फार्मा मालिक हिरासत में

Nalagarh: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN) में नशीली और नियंत्रित दवाओं के कथित अवैध उत्पादन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई की है। चंडीगढ़ से पहुंची NCB की टीम ने नालागढ़ के जगातखाना के पास स्थित सारिका बायोटेक में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में दवाएं बरामद होने […]

Spread the love
Read More
Chamba
Himachal

रक्षाबंधन से पहले चंबा में बड़ी कार्रवाई, पंजाब से लाई जा रही 450 किलो मिलावटी मिठाई नष्ट

Chamba: रक्षाबंधन पर्व से ठीक एक दिन पहले हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्वास्थ्य विभाग ने मिलावटी मिठाई की बड़ी खेप पकड़कर नष्ट कर दी। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चनेड के समीप की गई इस कार्रवाई में करीब 450 किलोग्राम मिठाई बरामद हुई। मिठाई को पंजाब के पठानकोट से चंबा के बाजारों में सप्लाई […]

Spread the love
Read More
Himachal Pradesh
Crime News Himachal

छह साल के बेटे को रावी नदी में फेंका, पुलिस के सामने कबूला अपराध

चंबा में पिता का खौफनाक कदम Father throws son into river: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपने छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में धकेलने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस चौकी पहुंचा और कथित तौर पर पुलिस को […]

Spread the love
Read More