Jio यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा! ₹2,000 में 365 दिन OTT और 365GB हाई-स्पीड डेटा

Jio OTT Pass  : मनोरंजन पसंद करने वाले Jio ग्राहकों के लिए कंपनी ने अपने OTT-Pass पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। अब ग्राहक कम कीमत में लंबी अवधि के OTT पास का फायदा उठा सकेंगे। Jio ने 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन की वैधता वाले दो नए OTT-Pass लॉन्च किए हैं। इससे पहले कंपनी के पास 200 रुपये का 28 दिन वाला OTT-Pass मौजूद था। खास बात यह है कि तीनों ही पास में ग्राहकों को हाई-स्पीड डेटा, Unlimited 5G, 15 प्रीमियम OTT ऐप्स और JioTV के जरिए 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। हालांकि, इन नए OTT-Pass का लाभ लेने के लिए ग्राहक के पास एक साल की वैधता वाला एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है। वॉयस-ओनली प्लान वाले ग्राहक इस ऑफर के दायरे में नहीं आएंगे।

लंबी वैधता वाले प्लान में होगी बचत

Jio के नए प्लान लंबी अवधि के लिहाज से ग्राहकों के लिए ज्यादा किफायती हैं। 200 रुपये वाला OTT-Pass 28 दिनों के लिए 30GB हाई-स्पीड डेटा देता है। वहीं 550 रुपये के 84 दिन वाले पास में 90GB डेटा और 2,000 रुपये के सालाना पास में 365GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। अगर कोई ग्राहक 28 दिन वाले 200 रुपये के पास को तीन बार लेता है, तो 84 दिनों के लिए उसे 600 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

इसके मुकाबले नया 84 दिन वाला पास 550 रुपये में उपलब्ध है। यानी ग्राहक सीधे 50 रुपये बचा सकता है। इसी तरह 200 रुपये वाले पास को पूरे साल जारी रखने पर करीब 2,400 रुपये खर्च होते हैं, जबकि 365 दिन वाला नया पास सिर्फ 2,000 रुपये में मिलेगा। यानी सालाना विकल्प चुनने पर ग्राहकों को 400 रुपये तक की बचत होगी।

15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म्स का मिलेगा एक्सेस

Jio के OTT-Pass में कई लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को शामिल किया गया है। पैकेज में YouTube Premium, JioHotstar Mobile + Hollywood और Amazon Prime जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं। 550 रुपये और 2,000 रुपये वाले पास के साथ Amazon Prime Lite Membership मिलेगी।

जबकि 200 रुपये वाले प्लान में Amazon Prime Video Mobile Edition का एक्सेस दिया जाएगा। इसके अलावा SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, discovery+, Sun NXT, FanCode, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, Kanchha Lannka, TimesPlay और Tarang Plus जैसे प्लेटफॉर्म्स भी पैकेज का हिस्सा हैं।

JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव चैनल्स

OTT कंटेंट के साथ ग्राहकों को JioTV पर 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने का विकल्प भी मिलेगा। इनमें Star Plus HD, Colors HD, SET HD, Sun TV HD, Discovery और Cartoon Network जैसे लोकप्रिय चैनल शामिल हैं।m कंपनी के मुताबिक, इस पैकेज के जरिए ग्राहकों को हर महीने 1,500 रुपये से अधिक मूल्य के मनोरंजन लाभ मिल सकते हैं। नए 550 रुपये और 2,000 रुपये वाले OTT-Pass को 7 अगस्त से MyJio ऐप, Jio की वेबसाइट और अधिकृत रिटेल आउटलेट्स के जरिए लिया जा सकता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढे

हल्द्वानी पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे, जनसभा से पहले कांग्रेस का धरना

अबान के जनाजे में उमर-अली को पैरोल, हाईकोर्ट ने बातचीत पर लगाई सख्त पाबंदी

हनी ट्रैप में फंसा विंग कमांडर! पाकिस्तानी हैंडलर्स को संवेदनशील जानकारी भेजने का आरोप

हनी ट्रैप का शिकार हुआ IAF अधिकारी PAK कनेक्शन में विंग कमांडर गिरफ्तार

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “Jio यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा! ₹2,000 में 365 दिन OTT और 365GB हाई-स्पीड डेटा”

Comments are closed.

Jio
Business Technology

Jio ने लॉन्च किए नए OTT पास, ₹550 और ₹2,000 में मिलेंगे शानदार फायदे

Jio रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए लंबे समय की OTT सुविधा वाले दो नए पास लॉन्च किए हैं। अब ग्राहक 550 रुपये में 84 दिनों और 2,000 रुपये में पूरे 365 दिनों तक मनोरंजन का फायदा उठा सकेंगे। इन पास में OTT ऐप्स के साथ लाइव TV, हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G जैसी […]

Spread the love
Read More
100% tariff on India
Business International

अमेरिका का बड़ा फैसला! भारत पर 100% टैरिफ की तैयारी, रूस से तेल खरीदने वाले देश निशाने पर

100% tariff on India :  रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी सीनेट ने ऐसा विधेयक पारित किया है, जिसके लागू होने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से ऊर्जा खरीदने वाले कुछ देशों पर भारी टैरिफ लगाने का अधिकार मिल सकता है। भारत और […]

Spread the love
Read More
Rail Neer Plant
Business

रेल नीर प्लांट कैसे लगाएं? जानिए लागत, कमाई और देशभर में कहां-कहां हैं इसके 19 प्लांट

देशभर में संचालित हैं 19 रेल नीर प्लांट Rail Neer Plant: रेल यात्रा के दौरान स्टेशन हो या ट्रेन का कोच, यात्रियों को सबसे अधिक भरोसा जिस बोतलबंद पानी पर होता है, वह है रेल नीर (Rail Neer)। भारतीय रेलवे यात्रियों को हमेशा रेल नीर खरीदने की सलाह देता है, क्योंकि यह शुद्ध, सुरक्षित और […]

Spread the love
Read More