मानसून ने बढ़ाई मुश्किलें, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

NCR

NCR राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते दिन रेड अलर्ट के बाद आज दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने करीब 15 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली और स्थानीय स्तर पर अत्यधिक बारिश की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, सक्रिय मानसून ट्रफ और विभिन्न क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण बारिश का दौर तेज हुआ है। दिल्ली-NCR, उत्तरी केरल, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ये भी पढें

मुखर योगी और अखिलेश की सियासी कसमकस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, भारी बारिश वाले बादलों का एक बड़ा समूह NCR के पश्चिमी हिस्से से हरियाणा की ओर बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में सक्रिय बारिश की पट्टियां भी दिल्ली-NCR की ओर बढ़ सकती हैं। इसके चलते आज सुबह 11 बजे से रात 8 बजे के बीच कई दौर में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश की मात्रा करीब 20 से 60 मिमी तक पहुंच सकती है।

नोएडा-गाजियाबाद में ऑरेंज अलर्ट

नोएडा और गाजियाबाद: ऑरेंज अलर्ट

गुरुग्राम और फरीदाबाद: येलो अलर्ट

दिल्ली: येलो और ऑरेंज अलर्ट

बारिश के कारण दिल्ली-NCR के कई निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

इन राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है। तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, केरल और माहे तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

ये भी पढें

अतीक की कब्र के बगल में दफन होगा बेटा अबान, पुश्तैनी घर के मलबे में होगा आखिरी दीदार

इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तराखंड और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। लगातार हो रही मानसूनी बारिश के चलते कई शहरों में जलभराव, शहरी बाढ़ और ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

बारिश के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • भारी बारिश और जलभराव के दौरान लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
  • बहुत जरूरी न हो तो भारी बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।
  • बाहर जाते समय छाता या रेनकोट जरूर साथ रखें।
  • जलभराव वाले रास्तों और खुले गड्ढों से दूरी बनाए रखें।
  • दोपहिया वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
  • पानी में डूबे अंडरपास, पुलिया और निचले इलाकों से वाहन लेकर गुजरने से बचें।
  • एयरपोर्ट जाने वाले यात्री घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
  • नदियों, नहरों और बाढ़ प्रभावित इलाकों के आसपास जाने से बचें।
  • स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

‘भटक रहा हूं…’ ऋषभ पंत ने CM धामी से मांगी मदद, उत्तराखंड में जमीन लेकर बनाना चाहते हैं अपना घर

दूध और दही सफेद, फिर मक्खन पीला क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का विज्ञान

शनि देव की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते

शाकिब अल हसन की वापसी की उम्मीद बढ़ी, सुरक्षा मिलने पर बांग्लादेश लौटने को तैयार

श्रीलंका-XI ने वार्म-अप मैच के पहले दिन बनाए 363/8, जडेजा-कुलदीप और सुथार ने लिए 2-2 विकेट

भारत में कैंसर से कैसे बचें? जानिए समय पर पहचान और बचाव के तीन सबसे असरदार तरीके

वरुण धवन की हॉरर फिल्म से YRF की नई शुरुआत

 

Spread the love

Business homeslider

यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन का ऐलान

IndianRailways :  दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे यूपी और बिहार के लोगों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने आनंद विहार से छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह […]

Spread the love
Read More
National Politics

वंदे मातरम के पूरे गायन पर SC ने मांगा केंद्र से जवाब

New Delhi: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सभी छह अंतरों का गायन अनिवार्य किए जाने के प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। मैग्सेसे पुरस्कार विजेता और कर्नाटक के संगीतकार टी. एम. कृष्णा ने यह याचिका दाखिल की है। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। […]

Spread the love
Read More
Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे हॉस्टल में बड़ा बदलाव, सीलिंग फैन की जगह लगाए जाएंगे वॉल-माउंटेड फैन

Mumbai: IIT बॉम्बे में B.Tech छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, संस्थान के हॉस्टल कमरों से सीलिंग फैन हटाकर उनकी जगह दीवार पर लगाए जाने वाले वॉल-माउंटेड फैन लगाने का काम शुरू किया गया है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने […]

Spread the love
Read More