शाकिब अल हसन की वापसी की उम्मीद बढ़ी, सुरक्षा मिलने पर बांग्लादेश लौटने को तैयार

शाकिब अल हसन की वापसी की तैयारी, बोले- सुरक्षा मिली तो बांग्लादेश लौटूंगा; 2027 वर्ल्ड कप खेलना लक्ष्य

ढाका: बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने लंबे समय बाद अपने क्रिकेट भविष्य और देश वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। करीब दो साल से विदेश में रह रहे शाकिब ने कहा है कि अगर बांग्लादेश सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करती है तो वह तुरंत स्वदेश लौटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह कानूनी प्रक्रियाओं का सामना करने और अदालत में चल रहे मामलों में पूरा सहयोग करने को तैयार हैं।

शाकिब ने साफ किया कि उनका लक्ष्य बांग्लादेश के लिए एक विदाई अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलना और 2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा बनना है। 39 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा कि वह अब भी मैदान पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।

शेख हसीना के समर्थन में शाकिब का बयान

शाकिब अल हसन बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग से सांसद रह चुके हैं। अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के सत्ता से हटने के बाद शाकिब देश छोड़कर अमेरिका चले गए थे। फिलहाल वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं।

एक इंटरव्यू में शाकिब ने कहा कि यदि सरकार उन्हें सुरक्षा की गारंटी देती है तो वह बिना किसी डर के बांग्लादेश लौटेंगे। उन्होंने कहा कि वह अदालत में पेश होने और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए तैयार हैं।

जब उनसे शेख हसीना के साथ वापसी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “कप्तान जो कहेंगी, हम वही करेंगे। मुझे लगता है कि फैसला वही बेहतर तरीके से लेंगी और हम उनके निर्देशों का पालन करेंगे।”

घर पर हमले के बाद भी फैसले पर कायम

शाकिब ने बताया कि हाल ही में उन्होंने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से शेख हसीना के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया था। इसके बाद बांग्लादेश में उनके खाली पड़े घर पर हमला किया गया।

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि उनका उद्देश्य सिर्फ बांग्लादेश में शांति और विकास की बात रखना था।

शाकिब ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर गृह मंत्रालय, कानून मंत्रालय, खेल मंत्रालय और पुलिस को पत्र भेजे थे, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

अवामी लीग से दूरी बनाने से किया इनकार

शाकिब ने उन चर्चाओं को भी खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि अगर वह अवामी लीग और शेख हसीना से दूरी बना लें तो उनकी वापसी आसान हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के बारे में वह कभी सोच भी नहीं सकते।

उनके अनुसार, किसी राजनीतिक विचारधारा या व्यक्ति से जुड़े होने के कारण किसी नागरिक के अधिकार प्रभावित नहीं होने चाहिए।

दो मामलों और बैंक खातों को लेकर बोले शाकिब

शाकिब ने बताया कि उनके खिलाफ फिलहाल दो मामले चल रहे हैं। इनमें से एक छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारी की कथित हत्या से जुड़ा है, जबकि दूसरा भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित है।

उन्होंने हत्या के मामले को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि जिस दिन मामला दर्ज हुआ, उस समय वह कनाडा के टोरंटो में क्रिकेट खेल रहे थे।

शाकिब ने यह भी दावा किया कि जांच के चलते करीब डेढ़ साल से उनके बैंक खाते फ्रीज हैं। उन्होंने कहा कि वह वर्षों से टैक्स भरते आए हैं और अगर जांच में कुछ नहीं मिलता तो उनके खाते फिर से चालू किए जाने चाहिए।

दो साल से माता-पिता से नहीं मिले

शाकिब ने भावुक होते हुए बताया कि वह पिछले दो वर्षों से अपने माता-पिता से नहीं मिल पाए हैं। उनके माता-पिता अभी भी बांग्लादेश में हैं और उन्हें देश छोड़ने की अनुमति नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि यह समय उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल रहा है, लेकिन वे इस स्थिति से निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

शाकिब अल हसन की वापसी अब बांग्लादेश क्रिकेट और वहां की राजनीति दोनों के लिए बड़ा मुद्दा बन गई है। हालांकि उनकी वापसी सरकार की मंजूरी और सुरक्षा व्यवस्था पर निर्भर करेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

किशोर कुमार जयंती पर सजी संगीत संध्या, कलाकारों के गीतों ने श्रोताओं को किया भाव-विभोर

रिटायरमेंट के बाद नहीं रुके अजिंक्य रहाणे, स्टीव वॉ के बुलावे पर यूरोप में खेलेंगे क्रिकेट

बाराबंकी में पारा हाजी-बाजपुर घाट सेतु का शिलान्यास, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

श्रीलंका-XI ने वार्म-अप मैच के पहले दिन बनाए 363/8, जडेजा-कुलदीप और सुथार ने लिए 2-2 विकेट

विदेश जाने वाले 52 लाख कामगारों को मिला क्लीयरेंसः विदेश मंत्रालय

One thought on “शाकिब अल हसन की वापसी की उम्मीद बढ़ी, सुरक्षा मिलने पर बांग्लादेश लौटने को तैयार”

Comments are closed.

Sports

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में झारखंड का गौरव बढ़ा, मनोज कोनबेगी को मिला सम्मान

Ranchi: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में झारखंड हॉकी के लिए गौरव का क्षण देखने को मिला। पंजाब के मोहाली में आयोजित फाइनल समारोह के दौरान हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। […]

Read More
Sports

टीम इंडिया के चयन पर इरफान पठान ने खोली पोल! भुवनेश्वर कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात

Irfan Pathan: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और 2007 T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य इरफान पठान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भुवनेश्वर को मौका देने के फैसले पर नाराजगी जताई है। इरफान के […]

Read More
Sports

कौन हैं उमा काशवी? छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, अब WPL में दिखाएंगी दम

Uma Kashvi: भारतीय महिला क्रिकेट में एक नई प्रतिभा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। महज 15 साल की उम्र में कर्नाटक की युवा ऑलराउंडर उमा काशवी ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें WPL 2027 के ऑक्शन में 10 लाख रुपये में अपनी टीम […]

Read More