बाराबंकी में पारा हाजी-बाजपुर घाट सेतु का शिलान्यास, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Barabanki

Barabanki :  रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढे़मा के पारा हाजी गांव सहित आसपास के ग्रामीणों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहा। वर्षों से चली आ रही पारा हाजी से बाजपुर घाट के बीच सेतु निर्माण की मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ी। सेतु निर्माण को लेकर शुक्रवार, सात अगस्त 2026 को भव्य शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रुदौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पारा हाजी से बाजपुर घाट के बीच बनने वाले सेतु का शिलान्यास किया।

सेतु निर्माण में स्वीकृत लागत 9.02 करोड़ है। और इस सेतु के साथ साथ क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें अशरफपुर से गोड़ियन पुरवा से मिसिंग लिंक मार्ग, बेलपुर से गोड़ियन पुरवा संपर्क मार्ग, मवई अशरफपुर से अनारपट्टी से वाया बेलपुर संपर्क मार्ग, पाराहाजी सम्पर्क मार्ग, लखनऊ फैजाबाद एन एच 28 से सड़वाभेलू सिन्नी ढे़मा मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य, गढ़ी बठौली संपर्क मार्ग, इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 13 करोड़ 58 लाख 22 हजार की लागत से परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

ये भी पढें

श्रीलंका-XI ने वार्म-अप मैच के पहले दिन बनाए 363/8, जडेजा-कुलदीप और सुथार ने लिए 2-2 विकेट

जिसके (लोकार्पण) शिलान्यास की खबर मिलते ही क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से सेतु निर्माण की आस लगाए बैठे ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि पारा हाजी और बाजपुर घाट के बीच आवागमन को लेकर लंबे समय से परेशानी बनी हुई थी।

बरसात के दिनों में समस्या और अधिक बढ़ जाती थी। नदी के कारण ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था तथा आसपास के गांवों तक पहुंचने के लिए उन्हें लंबा रास्ता तय करना पड़ता था।

WhatsApp Image 2026 08 07 at 6.04.33 PM
हाजी गांव क्षेत्र के लोगों को पुल की सौगात

सेतु निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। पारा हाजी-बाजपुर घाट के बीच सेतु बनने से केवल आवागमन ही सुगम नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

सेतु के निर्माण से ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल, तहसील और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में सुविधा होगी। किसानों को भी अपनी उपज बाजार तक ले जाने में सहूलियत मिलने की संभावना है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सेतु की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवाज उठाई जाती रही थी। अब शिलान्यास होने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होगा और जल्द ही उन्हें आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

ये भी पढें

रेल नीर प्लांट कैसे लगाएं? जानिए लागत, कमाई और देशभर में कहां-कहां हैं इसके 19 प्लांट

वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की शुरुआत पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। यह सेतु क्षेत्र के लिए सिर्फ एक आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि विकास की नई राह खोलने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट साबित होगा। सेतु निर्माण पूरा होने के बाद पारा हाजी समेत आसपास के गांवों के लोगों को लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

इस लोकार्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनंदन चौरसिया, गन्ना समिति के चेयरमैन निर्मल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू, मंडल अध्यक्ष मवई धर्मेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्यामजी कौशल, महामंत्री अखिलेश रावत, जिला महामंत्री कुलदीप मौर्या, सर्जन लाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम कैलाश कनौजिया, मंडल मंत्री बिधि चन्द्र कौशल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप मिश्रा, विनोद बाबा इत्यादि हजारों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

श्रीलंका-XI ने वार्म-अप मैच के पहले दिन बनाए 363/8, जडेजा-कुलदीप और सुथार ने लिए 2-2 विकेट

30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम:योगी

FCRA संशोधन बिल पर अमेरिका को भारत का जवाब

भारत में कैंसर से कैसे बचें? जानिए समय पर पहचान और बचाव के तीन सबसे असरदार तरीके

 

Spread the love

One thought on “बाराबंकी में पारा हाजी-बाजपुर घाट सेतु का शिलान्यास, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी”

Comments are closed.

Untitled 21 copy
Crime News Uttar Pradesh

कृष्णानगर: प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या

चचेरे मामा से लड़ी आंख तो पति को उतरवा दिया मौत के घाट पत्नी सहित दो गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी 35 वर्षीय रामबाबू मौर्या ने जिस पुष्पा मौर्या को दिल दिया और उससे विवाह कर जिंदगी बीताने का वादा किया, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग महिला कहीं लापता, पुलिस कर रही तलाश

ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमान पुर निवासी मोनू कुमार की 70 वर्षीय मां प्रकाश कुमारी घर से टहलने के लिए निकलीं वापस घर नहीं लौटीं। घरवालों ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू कुमार ने बताया कि उनकी मां […]

Spread the love
Read More