स्मार्ट क्लास और ICT लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर

UP Smart Class Training

हर विकासखंड में तैयार होंगे मास्टर ट्रेनर, 30 अगस्त से प्रदेशव्यापी अभियान

UP Smart Class Training : योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास, ICT लैब और डिजिटल शिक्षण संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत अब प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे, जो शिक्षकों को तकनीक आधारित शिक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। इसका उद्देश्य विद्यालयों में उपलब्ध डिजिटल संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित कर कक्षा शिक्षण को अधिक रोचक, सहभागितापूर्ण और गुणवत्तापूर्ण बनाना है।

इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विकासखंड से एक शिक्षक को संदर्भदाता (मास्टर ट्रेनर) के रूप में नामित किया गया। इन संदर्भदाताओं का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण का प्रशिक्षण 27 से 29 जुलाई तथा द्वितीय चरण का प्रशिक्षण चार से छह अगस्त तक संपन्न हुआ। अब यही प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर अपने-अपने विकासखंडों में शिक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण देंगे। प्रत्येक प्रशिक्षण बैच में अधिकतम 50 प्रतिभागी शामिल होंगे तथा प्रशिक्षण निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित किया जाएगा।

ये भी पढें

बरी होने के बाद गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह का जोरदार स्वागत, समर्थकों ने लगाए नारे

स्मार्ट क्लास और ICT लैब का होगा प्रभावी उपयोग

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को स्मार्ट क्लास, ICT लैब, इंटरैक्टिव डिजिटल बोर्ड, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, ई-कंटेंट तथा अन्य डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें तकनीक आधारित कक्षा-शिक्षण, डिजिटल प्रस्तुतीकरण, विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने तथा विषयों को अधिक रोचक और प्रभावी ढंग से पढ़ाने की आधुनिक तकनीकों से भी परिचित कराया जाएगा। साथ ही NBDIUP पोर्टल पर उपलब्ध डिजिटल बोर्ड मैनुअल, इंस्टॉलेशन वीडियो, संचालन संबंधी ट्यूटोरियल तथा अन्य डिजिटल सामग्री का भी उपयोग कराया जाएगा।

डिजिटल शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती

योगी सरकार का उद्देश्य विद्यालयों में स्थापित डिजिटल संसाधनों को केवल उपकरण तक सीमित न रखकर उन्हें दैनिक शिक्षण प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा बनाना है। प्रशिक्षित शिक्षक स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब का अधिक प्रभावी उपयोग कर विद्यार्थियों के लिए विषयों को अधिक सरल, दृश्यात्मक और सहभागितापूर्ण बना सकेंगे। इससे बच्चों की समझ, सीखने की गति और कक्षा में उनकी सक्रिय भागीदारी को भी नई मजबूती मिलेगी। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप डिजिटल एवं अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढें

ग्लोबल साउथ का सारथी भारत नैरोबी समिट में पहुंचे 650 भारतीय प्रतिनिधि

ऑनलाइन मॉनिटरिंग और गुणवत्ता पर विशेष फोकस

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एस्केलेशन मैट्रिक्स, प्रेरणा मॉड्यूल तथा विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से डिजिटल संसाधनों में आने वाली तकनीकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक प्रतिभागी का प्री-टेस्ट और पोस्ट-टेस्ट कराया जाएगा। प्रशिक्षण का ऑनलाइन पर्यवेक्षण राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा किया जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान , खंड शिक्षा अधिकारी तथा जिला समन्वयकों को प्रशिक्षण की नियमित निगरानी और शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशिक्षण सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी तथा प्रत्येक बैच का फीडबैक लेकर गुणवत्ता का सतत मूल्यांकन किया जाएगा।

तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए सुदृढ़ व्यवस्था

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने निर्देश दिए हैं कि स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और अन्य डिजिटल शिक्षण संसाधनों के संचालन में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आने पाए।

ये भी पढें

अब्दुल एल-सैयद की चुनावी जीत पर ट्रंप का बड़ा बयान, सियासी हलचल तेज

इसके लिए विभिन्न सेवा प्रदाताओं के जिला, राज्य एवं उच्च स्तर के अधिकारियों के संपर्क विवरण उपलब्ध कराए गए हैं। किसी भी तकनीकी समस्या का समाधान निर्धारित एस्केलेशन मैट्रिक्स के अनुरूप समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही सभी जनपदों को 30 अगस्त 2026 तक ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कोट :

योगी सरकार का लक्ष्य केवल विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक शिक्षक को डिजिटल शिक्षण में दक्ष बनाना है। प्रत्येक शिक्षक को डिजिटल शिक्षण में दक्ष बनाते हुए कक्षा शिक्षण में डिजिटल संसाधनों का अधिकतम प्रयोग कराया जाना है। जब शिक्षक तकनीक का प्रभावी उपयोग करेंगे, तभी विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण, रोचक और सहभागितापूर्ण शिक्षा पहुंचेगी। यह प्रशिक्षण अभियान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप डिजिटल शिक्षा को विद्यालयों की नियमित शिक्षण प्रक्रिया का मजबूत आधार बनाएगा।

 नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अब्दुल एल-सैयद की चुनावी जीत पर ट्रंप का बड़ा बयान, सियासी हलचल तेज

ग्लोबल साउथ का सारथी भारत नैरोबी समिट में पहुंचे 650 भारतीय प्रतिनिधि

कौन हैं श्रेया कालरा? रियलिटी शो की ट्रॉफी जीतने वाली इन्फ्लुएंसर की कहानी, करियर और नेटवर्थ

 

Spread the love

2 thoughts on “स्मार्ट क्लास और ICT लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर

Comments are closed.

Cleanliness Drive
Education

मेरा युवा भारत बाराबंकी के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

विजय कुमार Cleanliness Drive : स्वच्छता अभियान बाराबंकी कोठी मेरा युवा भारत के तत्वावधान में विकास खंड सिद्धौर स्थित गंगा देवी लाल बहादुर डिग्री कॉलेज, पूरे रुद्र, उस्मानपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये भी पढें डायबिटिक फुट के घाव को न करें नजरअंदाज, मामूली लापरवाही भी […]

Spread the love
Read More
Chandauli Salary Dispute
Education Uttar Pradesh

वेतन भुगतान में देरी से नाराज परिचारक ने उठाया आत्मदाह का कदम

नेशनल इंटर कॉलेज में बवाल Chandauli Salary Dispute: नेशनल इंटर कालेज , सैयदराज में चार महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान परिचारक ने बुधवार को आत्मदाह का प्रयास किया। घटना से विद्यालय परिसर और शिक्षा विभाग में अफरा तफरी मच गई। बच्चे भयभीत होकर स्कूल से बाहर निकल गए। विद्यालय को बंद कर दिया […]

Spread the love
Read More
Adani Health Camp
Education Health

नवोदय विद्यालय में लगा अदाणी फाउंडेशन का फ्री हेल्थ कैंप, छात्रों को मिली जांच और दवाइयाँ

नवोदय विद्यालय में 123 विद्यार्थियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण Adani Health Camp : ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन लगातार महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियों के तहत फाउंडेशन ने अटरू उपखंड मुख्यालय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का […]

Spread the love
Read More