16 करोड़ का लोन राजपाल यादव के गले की फांस, अब होगी कुर्की

Rajpal Yadav Attachment Notice : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर अपने पुराने लोन विवाद को लेकर चर्चा में हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 16.61 करोड़ रुपये के बकाया ऋण की वसूली के लिए उनकी संपत्तियों पर कुर्की और नीलामी की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में शाहजहांपुर स्थित उनकी कचहरी रोड वाली संपत्ति पर बैंक की ओर से कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। हालांकि, कुछ समय बाद यह नोटिस हटा दिया गया। वहीं, अभिनेता के बड़े भाई श्रीपाल यादव का कहना है कि यह मामला पुराना है और बैंक के साथ ऋण निपटाने की प्रक्रिया चल रही है।

पत्नी और मां के नाम पर लिया था 16.61 करोड़ रुपये का लोन

जानकारी के अनुसार, राजपाल यादव ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंबई शाखा से अपनी पत्नी राधा यादव और मां गोदावरी देवी के नाम पर करीब 16 करोड़ 61 लाख रुपये का लोन लिया था। समय पर ऋण की अदायगी नहीं होने के कारण बैंक ने वसूली की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि दो वर्ष पहले भी बैंक ने इसी मामले में नोटिस जारी किया था। उस समय ऋण चुकाने को लेकर बातचीत हुई थी, लेकिन अब बैंक ने एक बार फिर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।

इन संपत्तियों पर हो सकती है कार्रवाई

बैंक की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, यदि बकाया राशि जमा नहीं की जाती है तो मुंबई ऋण वसूली न्यायाधिकरण (Debt Recovery Tribunal) के आदेश के तहत नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

नीलामी के दायरे में शामिल संपत्तियां

शाहजहांपुर की कचहरी रोड स्थित संपत्ति

पैतृक गांव कुंडरा की जमीन और उस पर बना मकान

मुंबई स्थित फ्लैट

अन्य संबंधित संपत्तियां

 नौ सितंबर तय की गई अगली तारीख

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक अनुज वर्मा ने बताया कि न्यायाधिकरण के निर्देशों के अनुसार नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसके लिए  नौ सितंबर की तारीख निर्धारित की गई है।

परिवार का दावा- नीलामी जैसी स्थिति नहीं

वहीं, राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने कहा कि यह पुराना बैंकिंग मामला है और उसका समाधान निकाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि बैंक के साथ बातचीत चल रही है और फिलहाल संपत्ति की नीलामी जैसी कोई स्थिति नहीं है। फिलहाल इस मामले में बैंक की कानूनी कार्रवाई जारी है। यदि निर्धारित समय तक बकाया ऋण का भुगतान नहीं होता है, तो संबंधित संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढे

स्मार्ट क्लास और ICT लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर

स्मार्ट क्लास और ICT लैब से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर

अब्दुल एल-सैयद की चुनावी जीत पर ट्रंप का बड़ा बयान, सियासी हलचल तेज

कौन हैं श्रेया कालरा? रियलिटी शो की ट्रॉफी जीतने वाली इन्फ्लुएंसर की कहानी, करियर और नेटवर्थ

 

 

 

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि पर होगी लक्ष्मी की कृपा?

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। कारोबार से लाभ मिलेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। मित्र से फायदा होगा। मन में प्रसन्नता बनेगी। दिन सामान्य रहेगा। मन चलायमान रहेगा। घर में सुख का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा, धन का लाभ नहीं, व्यस्तता बनी रहेगी। वृष : समय अनुकूल रहेगा। परिजनों में प्रसन्नता […]

Spread the love
Read More
Sanatan Culture in Bollywood
Entertainment homeslider

सनातन जीवन संस्कृति में जीवन तलाशता बॉलीवुड

हनुमान अंश के बाद अब द (वन) और रामायण भक्ति, आस्था, संस्कृति और दर्शन केवल तकनीक से सम्प्रेषित नहीं होते आचार्य संजय तिवारी Sanatan Culture in Bollywood: भक्ति और आस्था भाव से सृजित और संप्रेषित होते हैं। संस्कृति और दर्शन जीवन के वे मूल्य हैं जिनका आस्था से जुड़ना जरूरी है। भारतीय सिनेमा जैसे सशक्त […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More