PNC/NHI द्वारा रास्ता बंद किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

Maharajganj

अस्पताल तक पहुंचना हुआ मुश्किल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj Hospital Road closed: 5 अगस्त 2026! महराजगंज जनपद के फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग 24 नौतनवा- सोनौली-गोरखपुर मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के समीप NHI/PNC द्वारा रास्ता बंद किए जाने के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग बंद होने से अस्पताल तक पहुंचना बेहद कठिन हो गया है, जिससे मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य जरूरतमंद लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है
कि अस्पताल तक पहुंचने का‌ यह प्रमुख मार्ग अवरुद्ध होने से आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते मार्ग नहीं खोला गया तो किसी गंभीर मरीज की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

ये भी पढें

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

मौके पर मौजूद समाजसेवी

करमचंद यादव, शमशेर उर्फ लंबू (पूर्व प्रधान),पवन कुमार यादव उर्फ तोलन (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र
भारती, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से अनुरोध किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था से तत्काल मार्ग खुलवाया जाए, ताकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लोगों का आवागमन पहले की तरह सुचारु रूप से हो सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करना आम जनता की सुविधा और मरीजों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

शिमला में BJP का कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, CM आवास का किया घेराव

मणिमहेश जा रहे श्रद्धालु की चट्टान गिरने से मौत, चार साथी सुरक्षित

‘गजनी’ के खतरनाक विलेन प्रदीप रावत का निधन, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

वेतन भुगतान में देरी से नाराज परिचारक ने उठाया आत्मदाह का कदम

Spread the love

2 thoughts on “PNC/NHI द्वारा रास्ता बंद किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

Today’s Horoscope मेष :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More
UP Weather
homeslider Uttar Pradesh Weather

मौसम फिर लेगा करवट! 20 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

UP Weather: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 सितंबर 2026 को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ […]

Spread the love
Read More
Health

कैंसर से लेकर किडनी फेलियर तक… गंभीर बीमारी से पहले शरीर देता है ये 10 संकेत

Health News: कैंसर, किडनी या लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों का पता कई बार तब चलता है, जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। हालांकि, कुछ मामलों में शरीर पहले ही ऐसे बदलावों के जरिए संकेत दे सकता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते डॉक्टर से सलाह और जरूरी जांच कराने से बीमारी […]

Spread the love
Read More