‘गजनी’ के खतरनाक विलेन प्रदीप रावत का निधन, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

Pradeep Rawat Death

Pradeep Rawat Death :  हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा के दमदार अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अपनी प्रभावशाली आवाज, शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक विलेन के किरदारों के लिए मशहूर प्रदीप रावत लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। मंगलवार, चार अगस्त की शाम उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड, टीवी और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेता के प्रशंसकों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बुधवार को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक मुंबई के गोरेगांव वेस्ट स्थित इम्पीरियल हाइट्स में प्रदीप रावत के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस दौरान परिवार, रिश्तेदार, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार और प्रशंसक उन्हें अंतिम विदाई देंगे। इसके बाद शाम करीब चार  बजे उनका पार्थिव शरीर जोगेश्वरी वेस्ट स्थित ओशिवारा श्मशान घाट ले जाया जाएगा, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढें

वेतन भुगतान में देरी से नाराज परिचारक ने उठाया आत्मदाह का कदम

कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग

प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी के मुताबिक, अभिनेता कुछ वर्ष पहले कैंसर से उबर चुके थे, लेकिन करीब डेढ़ महीने पहले यह बीमारी दोबारा लौट आई। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और अचानक प्लेटलेट्स कम होने के कारण स्वास्थ्य गंभीर हो गया। आखिरकार चार अगस्त की शाम करीब 6 से 6:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी कल्याणी रावत और 18 वर्षीय बेटे विक्रमादित्य हैं।

कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

प्रदीप रावत के निधन की खबर मिलते ही फिल्म जगत के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया। अभिनेता यशपाल शर्मा ने उन्हें ‘गजनी’ और ‘लगान’ जैसी फिल्मों का यादगार कलाकार बताते हुए श्रद्धांजलि दी। वहीं अभिनेता सोनू सूद ने भी उनकी तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया और कहा कि भारतीय सिनेमा ने एक बेहतरीन कलाकार खो दिया है।

ये भी पढें

विजय के बहाने तृषा पर वार, उदयनिधि की सियासत पर उठे सवाल

 

अश्वत्थामा से ‘गजनी’ तक बनाया अलग मुकाम

प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। साल 1988 में बीआर चोपड़ा की ऐतिहासिक टीवी सीरीज ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर उन्हें देशभर में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में कई दमदार भूमिकाएं निभाईं। नकारात्मक किरदारों में उनकी अभिनय क्षमता ने उन्हें इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में शामिल कर दिया।

‘गजनी’ और ‘लगान’ से मिली खास पहचान

आमिर खान अभिनीत सुपरहिट फिल्म ‘गजनी’ में निभाया गया ‘गजनी धर्मात्मा’ का किरदार आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इससे पहले आशुतोष गोवारिकर की ऑस्कर-नामांकित फिल्म ‘लगान’ में उन्होंने देवा नाम के तेज गेंदबाज की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा ‘सरफरोश’ सहित कई हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। प्रदीप रावत ने अपने चार दशक से अधिक लंबे करियर में ऐसे कई यादगार किरदार निभाए, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में हमेशा याद किए जाएंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

विजय के बहाने तृषा पर वार, उदयनिधि की सियासत पर उठे सवाल

तीन राज्यों के उपचुनाव नतीजों ने BJP को दिया बड़ा राजनीतिक संदेश

जॉब नहीं तो सिंहासन हिलेगा, राहुल का प्रयागराज से बड़ा दांव

 

Spread the love

2 thoughts on “‘गजनी’ के खतरनाक विलेन प्रदीप रावत का निधन, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

Comments are closed.

Entertainment

Allu Arjun की ‘राका’ का टीजर रिलीज, बढ़ी एक्साइटमेंट

Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ (Raaka) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का एक नया प्रमोशनल टीजर जारी किया है, जिसने ‘राका’ को लेकर […]

Spread the love
Read More
Entertainment

Netflix पर देखें पांच खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर मोड़ पर नया ट्विस्ट

Netflix Mystery Movies: अगर आपको ऐसी फिल्में देखना पसंद है, जिनमें हत्या, रहस्य, सस्पेंस और जबरदस्त ट्विस्ट का तड़का हो, तो यह लिस्ट आपके लिए है। नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी क्राइम और मर्डर मिस्ट्री फिल्में उपलब्ध हैं, जिनकी कहानी शुरुआत से ही दर्शकों को बांधकर रखती है। खास बात यह है कि इन फिल्मों में […]

Spread the love
Read More
Entertainment

कौन थे दादासाहेब फाल्के? जानिए इस सम्मान की कहानी

Dadasaheb Phalke Award: दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। यह पुरस्कार उस महान फिल्मकार धुंडिराज गोविंद फाल्के, जिन्हें लोग प्यार से दादासाहेब फाल्के कहते हैं, के नाम पर दिया जाता है। उन्हें भारतीय सिनेमा का जनक कहा जाता है। साल 1969 में केंद्र सरकार ने उनके योगदान को […]

Spread the love
Read More