दिल्ली के नौ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Bomb

Bomb  दिल्ली में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के नौ  बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। धमकी भरे संदेश मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वॉड) की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी स्कूल परिसरों की जांच शुरू की गई।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई स्कूलों में बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। शुरुआती जांच में किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अब धमकी भेजने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान करने में जुटी हुई है।

ये भी पढें

बृजमोहन अग्रवाल-IAS विवाद पर भूपेश बघेल का बड़ा हमला, सरकार से पूछे तीखे सवाल

जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें दिल्ली कैंट स्थित लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासपुरी का केम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का  वेंकटेश्वर स्कूल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का केम्ब्रिज स्कूल, सादिक नगर का इंडियन स्कूल, रोहिणी का सीएम श्री स्कूल, आईएनए का डीटीए स्कूल, रोहिणी का बाल भारती स्कूल और न्यू राजेंद्र नगर का वनस्थली स्कूल शामिल हैं। सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, सभी धमकी भरे ईमेल लगभग एक ही समय के आसपास भेजे गए थे, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन संदेशों के पीछे कौन है और इसका उद्देश्य क्या था।

ये भी पढें

बृजभूषण छेड़छाड़ के आरोप से बाइज्जत बरी

धमकी भरे ईमेल में कुछ आपत्तिजनक और भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। संदेश में “दिल्ली बनेगा खालिस्तान” और “अफजल गुरु की याद में” जैसे शब्द लिखे होने की बात सामने आई है। ईमेल में एक निश्चित समय पर धमाका करने का दावा भी किया गया था। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां ऐसे संदेशों को गंभीरता से लेते हुए जांच करती हैं और लोगों से अपील करती हैं कि अफवाहों से बचें और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

गौरतलब है कि दिल्ली-NCR में पिछले कुछ समय से स्कूलों को बम धमकी मिलने की घटनाएं सामने आती रही हैं। फरवरी 2026 में भी बड़ी संख्या में स्कूलों को इसी तरह के ईमेल भेजे गए थे, जिसके बाद कई परिसरों को खाली कराया गया था। जांच के बाद उन धमकियों को फर्जी पाया गया था।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर भड़कीं विनेश फोगाट, बोलीं- ‘पूरा सिस्टम उन्हें बचाने में लगा था’

बृजभूषण छेड़छाड़ के आरोप से बाइज्जत बरी

अब इथेनॉल से चलेंगी ईवी

 

 

Spread the love

One thought on “दिल्ली के नौ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

इंडिया फूड एक्सपो-2026 का भव्य आगाज, UP को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने पर जोर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के रेगालिया ग्रीन्स में शुक्रवार को इंडिया फूड एक्सपो-2026 के 11वें संस्करण का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह आयोजन 18 से 20 सितंबर तक चलेगा। एक्सपो का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, MSME, स्टार्टअप, तकनीकी संस्थानों और उद्यमियों को एक मंच पर लाकर कारोबार, नवाचार और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देना है। […]

Spread the love
Read More
Delhi Politics Uttar Pradesh

TMC से पहले शिवसेना और LJP तक, जब चुनाव आयोग ने रोके पार्टी के नाम और सिंबल; जानिए क्या है पूरा नियम

फूल-घास से धनुष-बाण और बंगला तक, जब चुनाव आयोग ने फ्रीज किए बड़े दलों के चुनाव चिन्ह New Delhi : भारतीय राजनीति में पार्टी के भीतर वर्चस्व की लड़ाई कई बार ऐसी स्थिति पैदा कर देती है, जब विवाद सिर्फ नेतृत्व तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर भी पहुंच […]

Spread the love
Read More