बृजभूषण छेड़छाड़ के आरोप से बाइज्जत बरी

रिहाई के बाद दिखाया महिला पहलवानों पर बड़ा दिल

Brij Bhushan News : महिला पहलवानों से छेड़छाड़ के केस में आरोप मुक्त किये गए बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत से निकलने के बाद उन 6 महिला पहलावनों को लेकर बड़ा दिल दिखाया जिन्होंने आरोप लगाकर पूर्व सांसद के राजनीतिक करियर पर ब्रेक लगा दिया था। कानूनी जीत के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने आरोप लगाने वालीं महिला पहलवानों पर कुछ भी टिप्पणी करने इनकार किया। वह सिर्फ इतना कहकर आगे बढ़ गये कि, ‘जो हुआ सो हुआ।’

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने छह बार के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख रहे बृजभूषण शरण सिंह को सोमवार को उस केस में आरोप मुक्त करार दिया, जिसमें छह महिला पहलवानों ने उन पर छेड़छाड़ समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। अदालत से निकलते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने इस बात को लेकर सर्वाधिक खुशी जाहिर की कि अदालत ने उन्हें बाइज्जत बरी किया। बृजभूषण सिंह ने दो बार कहा, ‘अदालत ने मुझे बाइज्जत बरी किया है।’ इसके बाद वह राहत की सांस लेते नजर आये।

बृजभूषण ने कहा- जो हुआ सो हुआ

मीडियाकर्मियों से घिरे बृजभूषण सिंह ने अपनी पुरानी चुनौती की याद दिलाते हुए कहा, ‘मैंने कहा था कि (यदि दोषी हुआ) फांसी पर लटक जाऊंगा। लेकिन वह नौबत नहीं आई। आज मैं कोर्ट से जा रहा हूं।’ पूर्व सांसद से बार-बार पूछा गया कि वह उन महिला पहलवानों के बारे में कुछ कहना चाहेंगे जिन्होंने उन पर आरोप लगाए थे और क्या उनके खिलाफ यह साजिश थी? इन दोंनों ही सवालों पर यूपी के दिग्गज नेता ने विवाद को यहीं खत्म करने की मंशा जाहिर करते हुए बस इतना ही कहा, ‘चलिए जो हुआ सो हुआ।’

अपने गिरेबां में झांकें दूसरी पार्टियां

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ‘मेरे खिलाफ खिलाफ साजिश में पहलवानों के अलावा देश की ‘लेफ्ट-राइट’, कांग्रेस, आप, ममता… यानी दो एक पार्टियों को छोड़कर कोई बचा नहीं था। अब उनको अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। उनके हिसाब से तो मुझे उसी दिन फांसी दे देना चाहिए था। अब उनको देखना चाहिए कि उनका विरोध कहां तक उचित था।’ पूर्व सांसद ने कहा कि वह कमजोरों के लिए लड़ते रहे हैं और इसलिए उन पर कई आरोप लगे।

उन्होंने कहा, ‘किसी सोते को गफलत से जगा देना बगावत है, किसी कमजोर के हक को दिला देना बगावत है, अगर सच्चाइयों का गीत गाना बगावत है… तो हम भी बागी हैं, मेरा मजहब बगावत है। यह लड़ाई भी जूनियर खिलाड़ियों, कमजोर खिलाड़ियों के लिए लड़ रहे थे। उसी कारण मुझ पर यह आरोप लगा। ये जो कथित पहलवान हैं, ओलंपियन, वर्ल्ड चैंपियन, ये जूनियर बच्चों का हक मार रहे थे। उनका हक उन बच्चों को मिले, इसलिए हमने कुछ नियम बनाए थे, इसको लेकर इनमें नाराजगी थी। इनके पीछे बहुत से लोग थे।’


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…।

ये भी पढें

उपनिरीक्षक ने पुलिस महकमे का बढ़ाया मान

अब इथेनॉल से चलेंगी ईवी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पहले मुसाफिर बने योगी

सोनौली कोतवाली में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक

 

 

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “बृजभूषण छेड़छाड़ के आरोप से बाइज्जत बरी”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

अखिलेश की PDA यात्रा पर राजभर का तंज

Ambedkarnagar:  उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी की ‘PDA यात्रा’ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। अम्बेडकरनगर पहुंचे राजभर ने अखिलेश यादव के ‘समाजवादी विजय रथ’ के भगवा रंग को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा अब योगी […]

Spread the love
Read More
National Politics West Bengal

ममता बनर्जी को डबल झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी वापसी

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर में भी बड़ा झटका लगा है। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में ममता गुट के उम्मीदवार रबिउल आलम चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। रबिउल आलम चौधरी के नाम वापस लेने […]

Spread the love
Read More
National

पति के लोन के लिए पत्नी नहीं जिम्मेदार

Lucknow: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पति के पर्सनल लोन से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि पति द्वारा लिए गए व्यक्तिगत ऋण की अदायगी के लिए उसकी पत्नी या विधवा को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के उस रवैये पर […]

Spread the love
Read More