
Ajit Doval : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुणे में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया और देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। शाह ने कहा कि अजीत डोभाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा रणनीति और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इंडियन मुजाहिदीन केस का भी किया जिक्र
अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि अजीत डोभाल से मिली एक अहम जानकारी ने इंडियन मुजाहिदीन के कई सीरियल बम धमाकों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि उस इनपुट के आधार पर गुजरात पुलिस देशभर में हुए 13 बम धमाकों की गुत्थी सुलझाने में सफल रही।
शाह ने कहा कि डोभाल का अनुभव और रणनीतिक सोच देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए हमेशा उपयोगी रही है।
विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में भी निभाई अहम भूमिका
गृह मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनने से पहले अजीत डोभाल विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष रहे। वहां राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई विषयों पर गंभीर चर्चा और रणनीतिक मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किए जाने के बाद इन विचारों को नीतियों और फैसलों के रूप में लागू करने का अवसर मिला।
देश के सबसे लंबे समय तक रहने वाले NSA
अमित शाह ने कहा कि अजीत डोभाल देश के सबसे लंबे समय तक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर कार्य करने वाले व्यक्ति हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने सुरक्षा तंत्र को आधुनिक बनाने, सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाने और नई तकनीकों को रक्षा प्रणाली में शामिल करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों के पीछे डोभाल का अनुभव और रणनीतिक मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है।
‘देशभक्त का हुआ सम्मान’
लोकमान्य तिलक पुरस्कार समारोह में अमित शाह ने कहा कि यह सम्मान एक ऐसे व्यक्ति को मिला है, जिसने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा, “लोकमान्य तिलक और छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती पर आज एक सच्चे और जन्मजात देशभक्त का सम्मान हुआ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अजीत डोभाल स्वस्थ रहें और लंबे समय तक देश की सेवा करते रहें।” गृह मंत्री ने तिलक स्मारक ट्रस्ट का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि अजीत डोभाल को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना जाना देश की सुरक्षा व्यवस्था में उनके योगदान का सम्मान है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
ये भी पढें
भारत की प्रीती पवार का कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्डन पंच, कनाडा की खिलाड़ी को दी मात
मैच के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की ‘प्यार की झप्पी’ ने जीता दिल
भारत के मिसाइल परीक्षण की तैयारी से दुनिया में हलचल
टीम इंडिया की नई भगवा जर्सी पर बोले अशोक ध्यानचंद, कहा- रंग नहीं, खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे बड़ा


One thought on “अजीत डोभाल को मिला लोकमान्य तिलक पुरस्कार, अमित शाह बोले-राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान अतुलनीय”
Comments are closed.