
Cockroach Janata Party Movie : NEET पेपर लीक विवाद और शिक्षा व्यवस्था को लेकर देशभर में चर्चा का केंद्र बने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के आंदोलन पर अब फीचर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’ (The Accidental Cockroach Party) रखा गया है, जिसका आधिकारिक तौर पर टाइटल रजिस्टर भी करा लिया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म आंदोलन के पीछे की कहानी और उससे जुड़े कई अनदेखे पहलुओं को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।
आंदोलन की कहानी अब बड़े पर्दे पर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए इस अनोखे आंदोलन ने शिक्षा व्यवस्था और राजनीति दोनों में हलचल मचा दी थी। आंदोलन के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों ने NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और तत्कालीन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई थी। अब इसी घटनाक्रम को आधार बनाकर एक फिल्म तैयार की जा रही है, जिसमें आंदोलन की रणनीति, उससे जुड़े घटनाक्रम और पर्दे के पीछे की कहानी को सिनेमाई अंदाज में दिखाने का दावा किया जा रहा है।
जयपुर के गोविंद देव ‘ब्रह्म’ कर रहे हैं प्रोजेक्ट की अगुवाई
फिल्म की स्क्रिप्ट पर लंबे समय से रिसर्च करने वाले जयपुर निवासी गोविंद देव ‘ब्रह्म’ इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके मुताबिक, फिल्म केवल राजनीतिक घटनाओं का चित्रण नहीं होगी, बल्कि आंदोलन से जुड़े कई ऐसे पहलुओं को भी सामने लाएगी, जिन पर अब तक सार्वजनिक चर्चा नहीं हुई।
20 करोड़ से ज्यादा का बजट
जानकारी के अनुसार, यह कोई साधारण डॉक्यूमेंट्री नहीं बल्कि बड़े स्तर की फीचर फिल्म होगी। फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये से अधिक रखा गया है। फिलहाल स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है और शूटिंग के लिए विभिन्न लोकेशन का चयन किया जा रहा है।
स्टार कास्ट पर मंथन जारी
फिल्म के निर्देशक, मुख्य कलाकारों और सह-निर्माताओं के चयन को लेकर मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के कई निर्माताओं से बातचीत चल रही है। निर्माताओं का कहना है कि कास्टिंग की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
2027 में रिलीज करने की तैयारी
यदि सभी तैयारियां तय समय पर पूरी होती हैं, तो ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी’ वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म की घोषणा के बाद से इसका नाम और विषय दोनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
ये भी पढें
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल पर फिलहाल विराम, मॉनसून सत्र में नहीं होगा पेश; JPC का कार्यकाल बढ़ा
वर्दी में रील बनाने वाले SI की सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज
Sawan 2026 Upay: सावन की पहली रात करें ये 4 खास उपाय, महादेव की कृपा से दूर होंगी जीवन की परेशानियां


2 thoughts on “कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर बनेगी बिग बजट फिल्म, 2027 में होगी रिलीज”
Comments are closed.