‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल पर फिलहाल विराम, मॉनसून सत्र में नहीं होगा पेश; JPC का कार्यकाल बढ़ा

Parliament News : संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (एक देश, एक चुनाव) से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब यह विधेयक मौजूदा मानसून सत्र में पेश नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही इस बिल की समीक्षा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का कार्यकाल भी बढ़ा दिया गया है।

JPC को शीतकालीन सत्र तक रिपोर्ट सौंपने का समय

सरकार ने जेपीसी को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। अब समिति को संसद के शीतकालीन सत्र के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। ऐसे में साफ है कि समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही इस विधेयक पर आगे की संसदीय प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

मॉनसून सत्र में नहीं होगी चर्चा

संसद के मौजूदा सत्र को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि सरकार ‘एक देश, एक चुनाव’ से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक सदन में पेश करेगी। लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि इस सत्र में न तो विधेयक पेश होगा और न ही इस पर चर्चा होगी।

EAC-PM की रिपोर्ट में बताए गए थे बड़े फायदे

मार्च 2026 में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि यदि देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएं, तो इससे सरकारी खर्च में बड़ी बचत होगी और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी। रिपोर्ट के अनुसार, एक साथ चुनाव होने पर अगले पांच वर्षों में चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले कर्मचारियों की संख्या में करीब 26 लाख (लगभग 28 प्रतिशत) की कमी आ सकती है। साथ ही चुनावी प्रक्रिया में लगने वाले करीब 1.04 करोड़ कार्य दिवसों की भी बचत होने का अनुमान है।

शिक्षा व्यवस्था को भी होगा फायदा

रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनाव ड्यूटी में बड़ी संख्या में शिक्षकों की तैनाती होती है और अधिकांश मतदान केंद्र स्कूलों में बनाए जाते हैं। यदि बार-बार चुनाव नहीं होंगे, तो शिक्षकों को चुनावी ड्यूटी में कम लगना पड़ेगा, जिससे स्कूलों में पढ़ाई बाधित नहीं होगी और विद्यार्थियों की शिक्षा पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर भी पड़ेगा असर

निर्वाचन आयोग का मानना है कि एक साथ चुनाव कराने के लिए शुरुआती स्तर पर बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की जरूरत होगी। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में बार-बार चुनाव कराने के लिए सुरक्षा बलों की लगातार तैनाती की आवश्यकता कम हो जाएगी, जिससे लंबे समय में प्रशासनिक बोझ घट सकता है। ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को लेकर राजनीतिक और संवैधानिक स्तर पर बहस जारी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढें

श्रीलंका में भारतीय मदद से बने 48 घरों का उद्घाटन

Sawan 2026 Upay: सावन की पहली रात करें ये 4 खास उपाय, महादेव की कृपा से दूर होंगी जीवन की परेशानियां

सावन की पहली रात करें ये चार आसान उपाय, भगवान शिव की कृपा से दूर होंगी परेशानियां

शेयर बाजार में तेजी, निफ्टी 24,300 के पार बंद; ऑटो और IT शेयरों में दिखी मजबूती

Spread the love

SI Social Media
Crime News homeslider

वर्दी में रील बनाने वाले SI की सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज

फरेंदा थाने में तैनात SI अतुल सिंह की रील को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म उमेश चन्द्र त्रिपाठी Government Employees and Social Media: फरेंदा थाने में तैनात उपनिरीक्षक अतुल सिंह की सोशल मीडिया पर सक्रियता इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं पुलिस विभाग के आला अधिकारियों द्वारा दिए […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

यहां उमा-महेश्वर की प्रतिमाएं बताती हैं शैव विरासत

Bastar Shiva Temple : छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आदिवासी संस्कृति के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि यहां हजारों साल पुरानी शिव-शक्ति उपासना की समृद्ध परंपरा भी देखने को मिलती है। मान्यता है कि जहां शक्ति का वास होता है, वहां शिव की उपस्थिति भी होती है। इसी आस्था और […]

Spread the love
Read More
Education National

संसद सत्र में बढ़ी सियासी गर्मी, सरकार ने राज्यसभा में पेश किया परीक्षा सुधार बिल

  Paper Leak Bill 2026 : संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को राजनीतिक हलचल तेज रही। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद भवन में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर राज्यसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) […]

Spread the love
Read More