श्रीलंका में भारतीय मदद से बने 48 घरों का उद्घाटन

India's Neighbourhood First Policy

India’s Neighbourhood First Policy : भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत श्रीलंका के सतत विकास और जमीनी स्तर पर जन-जीवन को बदलने की दिशा में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया गया है। श्रीलंका के केगाले और कलुतारा जिलों में भारत सरकार की आर्थिक अनुदान सहायता से निर्मित दो नए मॉडल विलेज, ‘नंदा गामा’ और ‘जाना अरुणा गामा’ का आधिकारिक रूप से उद्घाटन कर उन्हें स्थानीय लाभार्थियों को सौंप दिया गया है।

परियोजनाओं का उद्घाटन श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने किया, जिसके तहत श्रीलंका के सभी 25 जिलों में निम्न-आय वर्ग के परिवारों के लिए पक्के घरों का निर्माण किया जा रहा है, जो दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों की अटूट मजबूती को दर्शाता है। इस अवसर पर केगाले में श्रीलंका के पर्यावरण मंत्री डॉ. दम्मिका पटाबेंदी और कलुतारा में स्वास्थ्य और जनसंचार मंत्री डॉ. नलिंदा जयतिस्सा भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

PoJK में हालात तनावपूर्ण, तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी; गोलीबारी और हिंसा के दावों से बढ़ा तनाव

 

उच्चायुक्त झा ने एक्स पर लिखा घर देना, ज़िंदगी बदलना, कलुतारा में 20वें मॉडल विलेज, ‘जाना अरुणा गामा’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर मेरे साथ आवास, निर्माण और जलापूर्ति मंत्री डॉ. सुशील रानासिंघे और स्वास्थ्य एवं जनसंचार मंत्री डॉ. नलिंदा जयतिस्सा भी मौजूद थे। भारत की ग्रांट सहायता से श्रीलंका के सभी 25 ज़िलों में घर बनाए जा रहे हैं। यह ज़मीनी स्तर पर लोगों की ज़िंदगी बदलने में भारत-श्रीलंका दोस्ती की मज़बूती को दिखाता है।

मॉडल विलेज कूटनीति के तहत न केवल जरूरतमंदों को आश्रय प्रदान किया जा रहा है, बल्कि बुनियादी ढांचा मजबूत कर स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को भी ऊपर उठाया जा रहा है। इस पूरे ‘मॉडल विलेज हाउसिंग प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत द्वीपीय देश के सभी जिलों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रत्येक जिले में मॉडल विलेज का विकास किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक गांव में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 24 पक्के आवास शामिल हैं ।

भारत लंबे समय से अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के जरिए श्रीलंका की विभिन्न क्षेत्रों में अग्रगामी सहायता करता आ रहा है। चाहे वह श्रीलंका का अभूतपूर्व आर्थिक संकट रहा हो, या फिर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा प्रबंधन और नवीकरणीय ऊर्जा का क्षेत्र, भारत हमेशा एक सच्चे मित्र की भूमिका में अडिग रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

Sawan 2026 Upay: सावन की पहली रात करें ये 4 खास उपाय, महादेव की कृपा से दूर होंगी जीवन की परेशानियां

गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला

सावन की पहली रात करें ये चार आसान उपाय, भगवान शिव की कृपा से दूर होंगी परेशानियां

संसद सत्र में बढ़ी सियासी गर्मी, सरकार ने राज्यसभा में पेश किया परीक्षा सुधार बिल

Spread the love

homeslider International

ट्रंप पर गोली चलाने वाले क्रूक्स का चौंकाने वाला सच

Thomas Matthew Crooks: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और 2024 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप पर 13 जुलाई 2024 को जानलेवा हमला करने वाले 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स को लेकर FBI के हाल ही में जारी इंटरव्यू दस्तावेजों में कई नई जानकारियां सामने आई हैं। क्रूक्स ने पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के […]

Spread the love
Read More
Untitled 17 copy
International

आज का भारत वैश्विक चुनौतियों पर आत्मविश्वास से रख रहा रायः डॉ. जयशंकर

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय महत्व के संस्थान’ के रूप में इंडियन काउंसिल ऑफ़ वर्ल्ड अफेयर्स (ICWA) की सिल्वर जुबली (25वीं वर्षगांठ) के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने वैश्विक पटल पर भारत की तेजी से बदलती भूमिका, बढ़ती भागीदारी, वैश्विक […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

‘एक्ट ईस्ट’ को मिलेगी नई गति, भारत-वियतनाम के बीच बढ़ेगा सहयोग

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां वियतनाम के अपने समकक्ष ले होआई ट्रुंग के साथ व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर 19वीं भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग बैठक (JCM) की सह-अध्यक्षता की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों की समीक्षा की। दोनों पक्षों […]

Spread the love
Read More