सावन शुरू होते ही शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर

Crowds thronged the Shiva temples

Crowds thronged the Shiva temples : भगवान शिव की आराधना के पवित्र महीने सावन की शुरुआत होते ही शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। गुरुवार से शुरू हुए सावन माह के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

सावन माह को भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित करते हैं। भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

ये भी पढ़ें

हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी के बयान से बढ़ा विवाद

शिव मंदिरों में की गई विशेष व्यवस्थाएं

सावन को लेकर शिवालयों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर की सफाई के साथ-साथ सजावट का काम भी पूरा कर लिया गया है। भक्तों की सहायता के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, ताकि जलाभिषेक और दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री की दुकानें भी सज गई हैं। भांग, धतूरा, बेलपत्र, फूल और अन्य धार्मिक सामग्री खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है।

प्रमुख शिव मंदिरों में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

देश के प्रमुख शिव धामों की तरह ही स्थानीय शिव मंदिरों में भी सावन के पहले दिन विशेष उत्साह देखने को मिला। काठमांडू स्थित बाबा पशुपतिनाथ, वाराणसी के बाबा विश्वनाथ और देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम की तरह ही स्थानीय स्तर पर भी कई शिव मंदिरों का विशेष धार्मिक महत्व है। नगर क्षेत्र में बाबा भंवरनाथ मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां सावन के दौरान बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।

शिव मंदिरों में की गई विशेष व्यवस्थाएं सावन को लेकर शिवालयों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर की सफाई के साथ-साथ सजावट का काम भी पूरा कर लिया गया है। भक्तों की सहायता के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है, ताकि जलाभिषेक और दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री की दुकानें भी सज गई हैं। भांग, धतूरा, बेलपत्र, फूल और अन्य धार्मिक सामग्री खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है।

इसके अलावा शंकर तिराहा, पुरानी कोतवाली, रेलवे स्टेशन क्षेत्र के बौरहवा बाबा मंदिर सहित कई शिवालयों में भी विशेष तैयारी की गई है। मंदिर समितियों और पुजारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त की हैं।

जिले के अन्य शिव धामों में भी दिखा उत्साह

महराजगंज बाजार स्थित भैरव बाबा मंदिर, मेंहनगर के महामंडलेश्वर मंदिर, फूलपुर के दुर्वासा धाम, निजामाबाद के दत्तात्रेय मंदिर, रानी की सराय स्थित अवंतिकापुरी धाम और सगड़ी तहसील के नैनीजोर शिव मंदिर में भी सावन से पहले तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

ईरान का बड़ा हमला: कुवैत में चीनी कंपनी की इमारत पर गिरी मिसाइल, एक कर्मचारी की मौत

नशीली दवा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा

साईं बाबा को मिला करोड़ों का चढ़ावा, हीरे-जड़ित सोने के मुकुट से सजी बाबा की प्रतिमा

 

 

Spread the love

2 thoughts on “सावन शुरू होते ही शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मंदिर

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

नेहा ने लांघी मर्यादा की लक्ष्मण रेखा, कार्रवाई अपेक्षित

लोकतांत्रिक विरोध में अपशब्दों की अनुमति नहीं अपशब्द सुन रहा प्रशासन क्यों रहा खामोश? मनोज कुमार त्रिपाठी Gorakhpur : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा द्वारा गत दिवस गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मर्यादा की लक्ष्मण रेखा पार करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और गुरु गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी […]

Spread the love
Read More
Agra
Uttar Pradesh

आगरा में पेट्रोल पंप पर भड़की आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टैंकर से पेट्रोल उतारने की तैयारी के दौरान अचानक आग लग गई। घटना प्रतापपुरा क्षेत्र स्थित HP पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। पेट्रोल पंप घनी आबादी वाले इलाके में होने के कारण आग की खबर […]

Spread the love
Read More
Vishwakarma Puja
homeslider Religion

17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, जानें क्या करें और क्या न करें

Vishwakarma Puja: हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया जाता है। यह दिन भगवान विश्वकर्मा के पूजन को समर्पित होता है। हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं के शिल्पकार, वास्तुकार और दिव्य निर्माणकर्ता माना जाता है। इस दिन खास तौर पर कारखानों, दुकानों और कार्यस्थलों पर मशीनों, औजारों, वाहनों और दूसरे […]

Spread the love
Read More