
Chamba Landslide : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। चंबा जिले के सरोल क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बार फिर पहाड़ी से भारी भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटना सामने आई। इस हादसे में एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पहले से प्रभावित कई परिवारों की चिंता और बढ़ गई है। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12 बजे सरोल गांव के ऊपर स्थित पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें नीचे आ गिरीं। इन चट्टानों की चपेट में आने से प्रविंद्र कुमार का मकान पूरी तरह तबाह हो गया। घर में रखा घरेलू सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें
शुभमन गिल का जलवा, ICC वनडे रैंकिंग में बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज
स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण पिछले कई दिनों से पहाड़ी दरकने का खतरा बना हुआ था। सोमवार रात भी इलाके में भारी बारिश हुई थी, जिसके बाद पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरना शुरू हो गया था। इसी आशंका को देखते हुए परिवार ने एहतियात के तौर पर घर खाली कर रिश्तेदार के यहां शरण ले ली थी। यदि परिवार उस समय घर में मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
ये भी पढ़ें
शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 888 अंक चढ़ा; IT और मेटल शेयरों ने संभाली कमान
ग्रामीणों के अनुसार, देर रात जब पहाड़ी से चट्टानें गिरीं तो तेज धमाके की आवाज सुनकर पूरे गांव में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और पूरी रात भय के माहौल में गुजारी। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं ने गांव के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले भी क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कारण 100 से अधिक घर प्रभावित हुए थे। कई मकानों में मलबा और पानी घुस गया था, जबकि कई वाहन मलबे में दब गए। सड़कें और संपर्क मार्ग भी बाधित हो गए, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ग्राम पंचायत सरोल के प्रधान विजय कुमार और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ऊपर सड़क निर्माण कार्य के बाद से भूस्खलन का खतरा और बढ़ गया है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, जिसके कारण बारिश के समय पहाड़ी कमजोर हो गई है और चट्टानें लगातार गांव की ओर खिसक रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत और मुआवजा दिया जाए। साथ ही इलाके का भू-वैज्ञानिक सर्वे कराकर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
शुभमन गिल का जलवा, ICC वनडे रैंकिंग में बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज
‘राम खान’ होता सोहेल खान के बेटे का नाम! सीमा सजदेह ने बताई क्यों नहीं मानी एक्स हसबैंड की इच्छा
अडाणी पोर्ट्स का प्रॉफिट 10% बढ़ा, पहली तिमाही में ₹3,649 करोड़ की कमाई दर्ज


One thought on “चंबा में आधी रात फिर भूस्खलन, चट्टान गिरने से मकान तबाह; 100 से ज्यादा घरों पर खतरा”
Comments are closed.