‘राम खान’ होता सोहेल खान के बेटे का नाम! सीमा सजदेह ने बताई क्यों नहीं मानी एक्स हसबैंड की इच्छा

Ram-Khan Name Controversy :  बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान और उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों की बॉन्डिंग हाल ही में प्राइम वीडियो के शो ‘अलायंस’ में देखने को मिली, जहां तलाक के बाद भी दोनों के बीच सम्मान और दोस्ती का रिश्ता नजर आया। शो के दौरान सोहेल खान ने अपने बड़े बेटे निर्वाण खान के नाम से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि वह अपने बेटे का नाम ‘राम खान’ रखना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

अब सीमा सजदेह ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया कि उन्हें सोहेल की इस इच्छा के बारे में पहले जानकारी ही नहीं थी। एक इंटरव्यू में सीमा ने कहा कि यह बात उनके लिए भी नई थी। उन्होंने बताया कि जब निर्वाण का जन्म हुआ था, तब नाम रखने का फैसला उन्होंने खुद किया था और वह किसी और के सुझाव पर विचार नहीं करना चाहती थीं।

सीमा ने कहा कि उन्हें याद नहीं है कि सोहेल ने कभी बेटे का नाम राम रखने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि उस समय निर्वाण को लेकर सोहेल की कई इच्छाएं जरूर रही होंगी, लेकिन दोनों जानते थे कि नाम को लेकर अंतिम फैसला उनका होगा।

सोहेल खान ने बताया था ‘राम खान’ रखने का सपना

रियलिटी शो में सोहेल खान ने बेटे निर्वाण के नाम को लेकर अपनी पुरानी याद साझा की थी। उन्होंने बताया था कि जब सीमा गर्भवती थीं, तब दोनों ने मजाक-मजाक में तय किया था कि अगर बेटा होगा तो नाम सोहेल रखेंगे और अगर बेटी होगी तो नाम सीमा रखेंगी।

सोहेल ने कहा था कि उनका मन था कि अगर बेटा हुआ तो वह उसका नाम राम रखेंगे। उन्होंने बताया कि वह चाहते थे कि उनका बेटा ‘राम खान’ कहलाए, क्योंकि उनका परिवार धर्मनिरपेक्ष सोच रखता है। हालांकि, जब बेटे का जन्म हुआ तो सीमा ने निर्वाण नाम चुना। सोहेल ने बताया कि अस्पताल में जब सीमा ने उनसे पूछा कि निर्वाण नाम कैसा रहेगा, तो उन्होंने उनकी इच्छा का सम्मान किया और इस फैसले को खुशी से स्वीकार कर लिया।

तलाक के बाद भी मजबूत है रिश्ता

सोहेल खान और सीमा सजदेह की शादी करीब 24 साल बाद खत्म हुई थी। दोनों अब पति-पत्नी के रिश्ते में नहीं हैं, लेकिन बच्चों की परवरिश के लिए आज भी अच्छे दोस्त की तरह जुड़े हुए हैं। दोनों के दो बेटे हैं- निर्वाण और योहान। सीमा और सोहेल का कहना है कि बच्चों के लिए दोनों हमेशा साथ खड़े रहेंगे। शो ‘अलायंस’ में भी दोनों के बीच की सहजता और आपसी सम्मान दर्शकों को काफी पसंद आया है।

सोहेल खान ने शो में अपने शांत स्वभाव और परिवार के प्रति जिम्मेदारी को लेकर लोगों का ध्यान खींचा। वहीं सीमा सजदेह ने भी साफ किया कि बच्चों से जुड़े फैसलों में दोनों हमेशा एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं।

 

 

One thought on “‘राम खान’ होता सोहेल खान के बेटे का नाम! सीमा सजदेह ने बताई क्यों नहीं मानी एक्स हसबैंड की इच्छा”

Comments are closed.

Entertainment

‘रामायण’ ने जीता विदेशी समीक्षकों का दिल, शानदार विजुअल्स और भव्यता की हुई तारीफ

Ramayana First Review: भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ को लॉस एंजिल्स में हुए ग्लोबल प्रीमियर के बाद अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के भव्य विजुअल्स, शानदार सिनेमैटोग्राफी और दमदार सिनेमाई प्रस्तुति की विदेशी समीक्षकों ने […]

Read More
Entertainment

मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। ‘काबिल’, ‘मुंबई सागा’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके संजय गुप्ता के अचानक निधन की खबर से फिल्मी जगत में शोक की […]

Read More
Entertainment

पापा यश की ‘रामायण’ से आयरा-यथर्व ने किया सिनेमा में डेब्यू, पहला फिल्मी अनुभव बना खास

Yash’s film Ramayana: रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बेहद खास और भावुक खबर सामने आई है। यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित के बच्चों आयरा और यथर्व के लिए ‘रामायण’ जिंदगी का एक यादगार हिस्सा बन गई है। […]

Read More