जेल की सलाखों के पीछे मौत का रहस्य, कैदी के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा

JharkhandNews  : झारखंड के लोहरदगा मंडल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद 27 वर्षीय विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव निवासी जाहिद पवरिया के रूप में हुई है। वह एक यौन शोषण मामले में जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार, बुधवार सुबह कैदियों को नमाज के लिए जगाया जा रहा था। इसी दौरान जाहिद अपनी बैरक में अचेत अवस्था में मिला। जेलकर्मियों ने तुरंत उसे लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रात में खाना खाकर सोया था कैदी

जेलर मोहम्मद सोनू के मुताबिक, शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि मंगलवार रात जाहिद ने सामान्य रूप से खाना खाया और इसके बाद अपनी बैरक में सोने चला गया था। सुबह वह अचेत मिला। जेल प्रशासन ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच कराई जा रही है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

वहीं, मृतक के परिजन जेल प्रशासन की बात से संतुष्ट नहीं हैं। परिवार ने जाहिद की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने कुडू में रांची-कुडू-मेदिनीनगर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। हाईवे जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई वाहन घंटों तक फंसे रहे। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि दंडाधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। वहीं, SP सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और जाम हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढें

दो जीजाओं के साथ मनाती थी रंगरेलियां, पति ने रोका तो खाने में दिया जहर

दहेज में एक कट्ठा जमीन की मांग पूरी नहीं हुई तो नवविवाहिता की मौत

प्रेम संबंधों में बाधक था बेटा, मां ने किया कत्ल, एक महीने बाद खुला राज

IIT बॉम्बे में सेकेंड ईयर छात्र की मौत, हॉस्टल कमरे में मिला शव; मोबाइल चैट की जांच जारी

Crime News Uttar Pradesh

तिहरे हत्याकांड की साज़िश रचने वाला फरार चल रहा 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला गिरफ्तार

फरार भतीजी दिव्या अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में हुई सनसनीखेज वारदात का मामला पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की हत्या में हंसनगर पुलिया तिकुनिया के पास से पुलिस ने दबोचा ए अहमद सौदागर Lucknow:  सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में 26 अक्टूबर 2026 की सुबह चबूतरा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 98/2026 धारा 108, 352 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय गौतम पुत्र शंकर गौतम निवासी ग्राम परसासुमाली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में फिर भरोसे का कत्ल, नाबालिग नौकरानी निकली हत्यारिन

दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार, नाबालिग बालिका पुलिस संरक्षण में चोरी करने के लिए नाबालिग लड़की ने पूर्व नौकरानी सहित तीन लोगों के दिया था घटना को अंजाम पचास हजार रुपए कीमत के जेवरात, दो हजार रुपए की नकदी, मृतका का पासपोर्ट, कलाई घड़ी, गैस पासबुक, बैग, सूटकेस समेत अन्य सामान बरामद ए अहमद सौदागर […]

Read More