NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों के प्रदर्शन के बीच लिया बड़ा फैसला

NEET UG Controversy : NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आई है। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन के दौरान लगातार उनके इस्तीफे की मांग की जा रही थी। अब धर्मेंद्र प्रधान ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपने पद से इस्तीफे की जानकारी साझा की है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने बयान में कहा कि वह पिछले चार दशकों से छात्र हित, शिक्षक समुदाय और शिक्षा सुधार के लिए काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक मजबूत, समावेशी और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था ही विकसित राष्ट्र की नींव होती है।

NEET विवाद के बाद ली जिम्मेदारी

धर्मेंद्र प्रधान ने NEET-UG परीक्षा से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं को सरकार ने गंभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एजेंसी को सौंपी गई और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर जरूरी कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता लाखों छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखना रही। परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम किया गया।

WhatsApp Image 2026 07 25 at 2.52.20 PM
 

छात्रों के भविष्य को बताया सबसे बड़ी प्राथमिकता

अपने इस्तीफे के बयान में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही इस मामले की जिम्मेदारी ली और किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा माफिया या किसी भी अनियमितता की वजह से किसी योग्य छात्र का भविष्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि छात्रों की आकांक्षाओं और सपनों का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।

जंतर-मंतर प्रदर्शन का किया जिक्र

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने बयान में जंतर-मंतर सहित देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी छात्र का भविष्य कानूनी प्रक्रिया में न उलझे और युवा अपनी पढ़ाई व करियर पर ध्यान केंद्रित कर सकें उन्होंने यह भी कहा कि देश की एकता और छात्रों के हित सर्वोपरि हैं।

प्रधानमंत्री और मंत्रालय का जताया आभार

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा उनके जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है और आगे भी वह देश, ओडिशा और युवाओं के हितों के लिए काम करते रहेंगे। NEET विवाद और छात्र आंदोलनों के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा सुधार को लेकर चल रही बहस में एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

CJP Protest : कॉकरोच जनता पार्टी का ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकलेगा कैंडल मार्च

फर्जी वीडियो और भ्रामक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस सख्त, CJP Protest मामले में STF करेगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज से संभाले हालात

पुल उद्घाटन से बाहर रखने पर भड़के ट्रंप, मुनाफे में 50% हिस्सेदारी का दावा

 

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों के प्रदर्शन के बीच लिया बड़ा फैसला

Comments are closed.

National Politics

Dharmendra Pradhan Resign : सोनम वांगचुक बोले- ‘यह लोकतंत्र, धैर्य और छात्रों की जीत है’

 Dharmendra Pradhan Resign : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने छात्रों और युवाओं को बधाई देते हुए इसे लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया। NEET परीक्षा विवाद और छात्र आंदोलन के बीच वांगचुक ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक घटनाक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जवाबदेही का उदाहरण है। […]

Spread the love
Read More
Exploitation of farmers and consumers
Analysis homeslider National

आढ़तियों के चंगुल में ग्राहक-किसान, सरकार लाचार

“Exploitation of farmers and consumers”: भारतीय कृषि व्यवस्था की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि खेत की मिट्टी से उपज उगाने वाला किसान और रसोई घर का बजट संभालने वाला आम ग्राहक, दोनों एक ही चक्रव्यूह के दो अलग-अलग शिकार हैं। किसान दिन-रात पसीना बहाकर फसल तैयार करता है, लेकिन जब वह बाजार पहुंचता है […]

Spread the love
Read More
homeslider National

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कन्हैया कुमार का तीखा तंज, बोले- ‘अब नरेंद्र की बारी है’

Kanhaiya Kumar Statement : NEET परीक्षा विवाद और पेपर लीक मामले को लेकर जारी राजनीतिक घमासान के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी दल जहां इसे छात्रों के आंदोलन की जीत बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने इस मुद्दे पर केंद्र […]

Spread the love
Read More