CJP आंदोलन पर आज निर्णायक बैठक, सरकार से तीसरे दौर की बातचीत से पहले राजधानी हाई अलर्ट पर

Jantar Mantar Protest  : नीट पेपर लीक और छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा को लेकर जारी गतिरोध के बीच सरकार और CJP (छात्र संगठन) के प्रतिनिधियों के बीच आज तीसरे दौर की अहम वार्ता होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3:30 बजे होने वाली इस बैठक में सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह शामिल होंगे, जबकि CJP का प्रतिनिधित्व सौरव दास और आशुतोष रांका करेंगे। बैठक में सरकार संगठन की प्रमुख मांगों पर अपना पक्ष और जवाब रख सकती है।

वार्ता से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी

तीसरे दौर की बातचीत से पहले दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। देर रात बड़ी संख्या में अतिरिक्त बैरिकेड्स लगाए गए, जिन्हें वेल्डिंग कर आपस में जोड़ा गया है। बैरिकेड्स को लोहे की चेन से भी बांधा गया है, ताकि प्रदर्शनकारी उन्हें हटाने या क्षतिग्रस्त करने में सफल न हो सकें।

दंगा-रोधी बल तैनात, 18 मेट्रो स्टेशन बंद

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जंतर-मंतर के आसपास वज्र वाहन और दंगा-रोधी वाहन पहले से तैनात हैं। सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि नई दिल्ली स्टेशन को छोड़कर अन्य स्थानों पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी। प्रभावित स्टेशनों में राजीव चौक, मंडी हाउस और नई दिल्ली जैसे प्रमुख मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।

CJP ने आंदोलन तेज करने के दिए संकेत

बैठक से पहले CJP नेता सौरव दास के बयान ने संकेत दिए हैं कि संगठन अब केवल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तक सीमित नहीं रहना चाहता। संगठन ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं और आंदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाने के संकेत दिए हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

विदेशी फंडिंग पर शिकंजा कसते ही क्यों बेचैन हुए एनजीओ-आंदोलनकारी

PM मोदी आज 400 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, सीमा गांवों के विकास पर होगी चर्चा

Adani Group ने खत्म की एयरलाइन लॉन्च की चर्चाएं, कहा- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

15 लाख का एकमुश्त निवेश, हर महीने ₹9,250 की पक्की कमाई; जानिए पूरी स्कीम

One thought on “CJP आंदोलन पर आज निर्णायक बैठक, सरकार से तीसरे दौर की बातचीत से पहले राजधानी हाई अलर्ट पर”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More
Bengaluru
homeslider Politics

मल्लिकार्जुन के बिगड़े बोल- ‘उसे चप्पलों से मारो’

Bengaluru: कर्नाटक की राजनीति में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री SS मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से BJP विधायक BP हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम […]

Read More
National Politics

राहुल के बयान पर CJI बोले- सभी के लिए समान नियम

राहुल गांधी मामले में जल्द सुनवाई की मांग New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े एक आपराधिक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में उस वक्त दिलचस्प बहस देखने को मिली, जब शिकायतकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने मामले की जल्द सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी […]

Read More