अधिवक्ताओं की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद, मुख्यमंत्री ने दिया निर्माण का आश्वासन

Construction of Bar Auditorium

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Construction of Bar Auditorium : सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, महराजगंज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की ओर से बार सभागार एवं पुस्तकालय निर्माण का प्रस्ताव सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने किया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व महामंत्री एवं जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी तथा अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें

चिनहट से अगवा कर चालक गुलफाम की बाराबंकी में हत्या

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बार सभागार और पुस्तकालय भवन के निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराते हुए इसके लिए सहयोग का अनुरोध किया। जिसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि बार सभागार एवं पुस्तकालय निर्माण के लिए उनका पूरा सहयोग रहेगा और निर्माण कार्य कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री से मिले इस आश्वासन पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, महराजगंज ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन के महामंत्री अधिवक्ता प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन से अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है। ऐसे में बार की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

दनादन क्रिकेट जन्मदाता है यह दो बीच होटल बल्लेबाज

चिनहट से अगवा कर चालक गुलफाम की बाराबंकी में हत्या

जलौनी लकड़ी की उपलब्धता के लिए वन विभाग की पहल

 

 

Spread the love

Gorakhpur Flyover
Uttar Pradesh

गोरखपुर को CM योगी की ₹995 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur Flyover : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के बहुप्रतीक्षित सिक्स लेन फ्लाई ओवर का भव्य उद्घाटन किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से शहरवासियों को लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर लोगों को संबोधित […]

Spread the love
Read More
Pharenda BJP Booth Conference
Politics Uttar Pradesh

फरेंदा में BJP का शक्ति प्रदर्शन

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने का आह्वान कार्यकर्ताओं के दम पर BJP लगातार जीत रही चुनाव उमेश चन्द्र त्रिपाठी Pharenda BJP Booth Conference : फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में BJP के बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं मंडल अध्यक्षों का भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र […]

Spread the love
Read More
Forest Campaign
Uttar Pradesh

जलौनी लकड़ी की उपलब्धता के लिए वन विभाग की पहल

प्रत्येक विकास खण्ड में आज होगी ऊर्जा वन की स्थापना Forest Conservation Campaign : वैश्विक ऊर्जा संकट के दृष्टिगत जलौनी लकड़ी की अनवरत उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 23 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम‘ विषयवस्तु पर आधारित वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड में न्यूनतम 01 हेक्टेयर क्षेत्र में […]

Spread the love
Read More