FIFA World Cup 2026: सोशल मीडिया पर छाए पाँच फुटबॉलर, फॉलोअर्स में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

FIFA World Cup 2026

FIFA World Cup 2026 :  फीफा वर्ल्ड कप 2026 सिर्फ रोमांचक मुकाबलों और शानदार गोलों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इस टूर्नामेंट ने कई फुटबॉल खिलाड़ियों को सोशल मीडिया का नया सुपरस्टार भी बना दिया। मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन, दिल जीत लेने वाला व्यक्तित्व और फैंस से जुड़ने का अनोखा अंदाज इन खिलाड़ियों की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक ले गया। जहां कुछ स्टार पहले से ही करोड़ों फॉलोअर्स के मालिक थे, वहीं कई नए चेहरों ने भी वर्ल्ड कप के दौरान इंटरनेट पर जबरदस्त पहचान बनाई।

एर्लिंग हॉलैंड (नॉर्वे)

नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हॉलैंड इस विश्व कप में अपने खेल के साथ-साथ सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर भी चर्चा में रहे। 25 वर्षीय हॉलैंड ने शानदार प्रदर्शन के अलावा मैच के बाद इंस्टाग्राम पोस्ट, स्नैपचैट अपडेट और फैंस के साथ मजेदार कंटेंट शेयर कर लोगों का दिल जीत लिया। यही वजह रही कि पिछले 30 दिनों में उनके इंस्टाग्राम पर करीब 2.9 करोड़ नए फॉलोअर्स जुड़े और उनकी कुल फैन फॉलोइंग सात करोड़ से अधिक पहुंच गई।

वोजिन्हा (केप वर्डे)

केप वर्डे के अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा इस वर्ल्ड कप के सबसे बड़े सरप्राइज स्टार बनकर उभरे। स्पेन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। मैच के कुछ ही घंटों के भीतर सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लगभग पाँच लाख से बढ़कर 2.93 करोड़ तक पहुंच गए, जो टूर्नामेंट की सबसे बड़ी सोशल मीडिया छलांगों में से एक मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें

Vikram-1 Launch: श्रीहरिकोटा से विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान, भारत के निजी स्पेस सेक्टर ने रचा नया इतिहास

जूड बेलिंगहैम (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के मिडफील्ड स्टार जूड बेलिंगहैम मैदान पर शानदार खेल के साथ-साथ अपनी सादगी और व्यक्तित्व के कारण भी चर्चा में रहे। गोल्डन बूट की दौड़ में शामिल बेलिंगहैम ने मानसिक स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी, जिससे फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। पिछले एक महीने में उनके करीब 90 लाख नए इंस्टाग्राम फॉलोअर्स जुड़े और अब उनकी कुल फैन फॉलोइंग पाँच करोड़ के पार पहुंच चुकी है।

लामिने यामल (स्पेन)

स्पेन के युवा स्टार लामिने यामल ने इस विश्व कप में अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। 19 वर्षीय खिलाड़ी की मैच फोटोज, परिवार के साथ बिताए गए खास पल और छोटे भाई के साथ स्टेडियम में घूमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। उनकी सादगी और पारिवारिक जुड़ाव ने फैंस का दिल जीत लिया। फिलहाल इंस्टाग्राम पर उनके करीब 4.96 करोड़ फॉलोअर्स हैं और टूर्नामेंट के बाद इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है।

टिम (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी टिम की कहानी सबसे अलग रही। एक अर्जेंटीना के कंटेंट क्रिएटर ने उन्हें “अननोन प्लेयर” बताते हुए लोगों से फॉलो करने की अपील की। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और टिम के फॉलोअर्स पाँच हजार से बढ़कर 58 लाख तक पहुंच गए। बाद में टिम ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सभी का धन्यवाद किया और उस इंफ्लुएंसर से मुलाकात भी की। फीफा वर्ल्ड कप 2026 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आज के दौर में खिलाड़ियों की लोकप्रियता केवल मैदान तक सीमित नहीं रहती। शानदार प्रदर्शन, फैंस के साथ जुड़ाव और सोशल मीडिया पर सक्रियता उन्हें वैश्विक स्टार बनाने में बड़ी भूमिका निभाती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

आज का राशिफल: किस्मत देगी साथ या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें अपनी राशि का हाल

गुजरात से चलता था नेटवर्क, लखनऊ में इंटरनेशनल साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़

एक लाइव लोकेशन और खेल खत्म , प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

 

Spread the love

2 thoughts on “FIFA World Cup 2026: सोशल मीडिया पर छाए पाँच फुटबॉलर, फॉलोअर्स में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Comments are closed.

Sri Lanka team
Sports

इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की टीम घोषित, चरिथ असलंका को बड़ी जिम्मेदारी

Sri Lanka team: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए अपनी वनडे और टी-20 टीमों का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग टीम घोषित करते हुए नेतृत्व समूह में भी बदलाव किया है। ऑलराउंडर चरिथ असलंका की टीम में वापसी हुई है और उन्हें वनडे तथा टी-20 […]

Spread the love
Read More
CPL 2026
Sports

शिमरोन हेटमायर ने मचाया तूफान, 40 गेंदों में ठोका तूफानी शतक; चौके-छक्कों की बरसात

CPL 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 में सोमवार को शिमरोन हेटमायर के बल्ले का ऐसा तूफान देखने को मिला, जिसने मुकाबले का रुख ही बदल दिया। गयाना अमेजन वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए हेटमायर ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 40 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। उनकी […]

Spread the love
Read More
Gayaji
Sports

बास्केटबॉल में गयाजी का दबदबा, बेटियां बनीं बिहार चैंपियन तो बेटों ने जीता कांस्य पदक

Gayaji: 13वीं यूथ बिहार राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गयाजी की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में गया की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरपुर को 42-18 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। खास बात यह रही कि पूरी प्रतियोगिता में […]

Spread the love
Read More