UN के तीन मंचों पर भारत ने दिया सतत विकास, ऊर्जा बदलाव पर जोर

New York

शाश्वत तिवारी

New York : संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने विभिन्न वैश्विक मंचों पर भारत का मजबूत पक्ष प्रस्तुत करते हुए सतत विकास, ऊर्जा बदलाव और बहुपक्षवाद (मल्टीलेटरलिज्म) में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया है। न्यूयार्क में आयोजित अलग-अलग उच्चस्तरीय बैठकों में भारतीय प्रतिनिधि ने स्पष्ट किया कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए समावेशी और बदलाव लाने वाले कदम उठाना समय की मांग है।

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने एक बयान में बताया कि ‘हाई-लेवल पॉलिटिकल फोरम’ में ‘सभी के लिए टिकाऊ भविष्य’ विषय पर आयोजित आम बहस में बयान देते हुए पी. हरीश ने ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए 2030 एजेंडा’ के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि SDG को समय पर हासिल करने के लिए दुनिया को बदलाव लाने वाले और लीक से हटकर कदम उठाने होंगे। भारत इस दिशा में अपनी विकास प्राथमिकताओं को वैश्विक लक्ष्यों के साथ जोड़कर काम कर रहा है, ताकि समाज के हर वर्ग के लिए एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें

बहुचर्चित शुभम हत्याकांड: फरार चल रहा इनामी बदमाश मोनू यादव दबोचा गया

 

इससे पहले, ‘एनर्जी ट्रांजिशन’ (ऊर्जा बदलाव) के लिए जरूरी अहम खनिजों पर आयोजित UN की हाई-लेवल मीटिंग के प्लेनरी सेशन में हरीश ने कहा एक स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा भविष्य की ओर बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) का पारदर्शी, लचीला और निष्पक्ष होना अनिवार्य है। भारत पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है और इस क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को महत्वपूर्ण मानता है।

मिशन के अनुसार भारतीय राजनयिक ने UN जनरल असेंबली की अनौपचारिक बैठक के दौरान ‘पैक्ट फॉर द फ्यूचर’ (भविष्य के लिए समझौता) की समीक्षा के सिलसिले में आयोजित मंत्रियों की राउंडटेबल बैठक में भी भाग लिया। ‘मल्टीलेटरलिज़्म को भविष्य के हिसाब से तैयार करने’ पर केंद्रित इस बैठक में उन्होंने भारत का पक्ष रखते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक शासन संरचनाओं और संयुक्त राष्ट्र में तात्कालिक सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समकालीन वैश्विक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए बहुपक्षवाद को अधिक समावेशी, जवाबदेह और प्रभावी बनाना होगा। वैश्विक मंच पर दिए गए भारत के इन बयानों से साफ है कि नई दिल्ली जलवायु परिवर्तन, सतत विकास और वैश्विक नीति सुधारों में एक अग्रणी और जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

बहुचर्चित शुभम हत्याकांड: फरार चल रहा इनामी बदमाश मोनू यादव दबोचा गया

आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट : जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतें होंगी ध्वस्त

अलर्ट रहें, सलाद दे सकती है जानलेवा बीमारी ,इस देश में मची तबाही

 

 

Spread the love

2 thoughts on “UN के तीन मंचों पर भारत ने दिया सतत विकास, ऊर्जा बदलाव पर जोर”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider Politics

SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस

New Delhi: उच्चतम न्यायालय ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरुद्ध लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेताओं की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को चुनाव आयोग को नोटिस जारी किये। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Politics

राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए एक घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों में घिर गए हैं। भाजपा प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले का जिक्र गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Abu Dhabi
International

जयशंकर का यूएई दौरा: रणनीतिक साझेदारी, बदलती वैश्विक कनेक्टिविटी पर जोर

शाश्वत तिवारी Abu Dhabi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 14 से 16 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वे द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक घटनाक्रमों और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के मुद्दों पर यूएई के नेतृत्व के साथ चर्चा कर रहे हैं। अबू धाबी पहुंचने पर, यूएई की मंत्री रीम अल हाशमी ने […]

Spread the love
Read More