साली से छेड़छाड़ के आरोप में जीजा तालिबानी सजा

पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

MP Crime : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से पारिवारिक विवाद में बेरहमी और तालिबानी सजा देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को उसकी साली को घुमाने और उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में उसके ही दो सालों ने ससुराल में पेड़ से बांध दिया। इसके बाद दोनों ने जीजा के कपड़े उतारकर बेल्ट, पट्टे और लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के भिडौसा गांव में गत सोमवार को घटी, जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। सिहोनिया थाना प्रभारी अतुल परिहार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोनू वाल्मीकि (25) और गोलू वाल्मीकि (22) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

परिहार ने बताया कि कीचाल निवासी नंदकिशोर वाल्मीकि (27) 13 जुलाई को अपनी ससुराल भिडौसा गांव पहुंचा था, जिसके कुछ घंटों बाद उसके दोनों सालों ने पारिवारिक विवाद के चलते उसे पकड़ कर पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की। पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि दोनों ने पहले नंदकिशोर के कपड़े उतारे और फिर बेल्ट, डंडों और पट्टे से जमकर पीटा।

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें दोनों आरोपी नंदकिशोर की पिटाई करते दिख रहे हैं। पुलिस को पिटाई के कुछ वीडियो आरोपियों के मोबाइल से भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने के बाद दोनों आरोपियों को मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सालों का आरोप – बहन के साथ की छेड़छाड़

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार रात को ही दोनों आरोपियों मोनू और गोलू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका जीजा नंदकिशोर उनकी छोटी बहन (नंदकिशोर की साली) को घुमाने के बहाने ले गया था और वहां उसने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने उसे यह सजा दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

 

Spread the love

One thought on “साली से छेड़छाड़ के आरोप में जीजा तालिबानी सजा”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

BBD: अध्यापक के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

नकदी व जेवरात बटोर ले गए बेखौफ चोर, पुलिस सक्रियता की खुली पोल BBD चौकी क्षेत्र के सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ के BBD पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में दिनदहाड़े धावा […]

Spread the love
Read More
Crime News Rajasthan

राजस्थान: प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां, परिवार ने किया जीवित महिला का श्राद्ध

Rajasthan: राजस्थान के बारां जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां के कथित तौर पर प्रेमी के साथ चले जाने से नाराज परिजनों ने उससे सामाजिक रूप से नाता तोड़ने का फैसला किया। इसी के तहत परिवार ने शनिवार को जीवित महिला का प्रतीकात्मक श्राद्ध आयोजित किया। […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh
Crime News Uttar Pradesh

बांदा में युवक की हत्या, दो आरोपी हिरासत में; महिला के आरोपों की जांच जारी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 21 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। त्योहार मनाने के लिए गुजरात से अपने गांव लौटे युवक का शव उसके घर के दरवाजे पर मिला। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत डंडे से किए गए हमले में लगी […]

Spread the love
Read More