
Kanpur Accident : कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सोमवार की सुबह पांच बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें घटना स्थाल पर तीन लोगों की मौत हो गयी 9 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भती कराया गया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालता देख कर कानपुर हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर एक स्कॉर्पियो 14एम 9501 स्कॉर्पियो सिरसा, हरियाणा से बिहार जा रही थी। इसमें 12 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो किसी अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे स्कॉर्पियो सवार एक 45 वर्षीय पुरुष, 13 वर्ष की एक लड़की और लगभग नौ वर्ष के एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। हादसे में सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सुचारू कराया। गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को एंबुलेंस से पास के अस्पताल भेजा गया। जहां वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में दो महिलाएं, चार पुरुष और तीन बच्चियां शामिल हैं। इनमें हिमांशु, नील यादव, केशव भारती समेत तीन बच्चियां अनिशा, स्नेहा और एक सात वर्षीय बच्ची भी भर्ती है। दो महिलाओं और एक पुरुष की हालत नाजुक बनी हुई है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews


2 thoughts on “भीषण सड़क हादसा : ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, नौ घायल”
Comments are closed.