कुरुक्षेत्र की दरगाह पर चला बुलडोजर

Kurukshetra News 

सेवादार के घर की दीवार भी तोड़ी,  पुजारी को घसीट-घसीट कर मारा था

Kurukshetra News  : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक दरगाह के सेवादार को मंदिर के पुजारी को घसीट-घसीट कर मारना महंगा साबित हुआ। अढ़ोनी गांव में शिव मंदिर के पुजारी योगीराज गिरी (74) पर हुए हमले में शामिल आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को भारी फोर्स के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने इसकी शुरुआत पुजारी को मफलर डालकर घसीटने वाले दरगाह के सेवादार पंकज के घर से की। टीम ने उसके मकान की दीवार को तुड़वा दिया। इसके बाद टीम ने दरगाह पर भी बुलडोजर चलवाया।

उधर, आरोपी पंकज की मां परमजीत ने इस कार्रवाई का विरोध किया। बोलीं कि पूरे गांव में अवैध कब्जे हैं। सभी कब्जे हटवाए जाएं। घर टूट गया है, वे कहां जाएंगे। हमारे छोटे-छोटे बच्चे भी है। जैसे हमारा घर तोड़ा जा रहा है, वैसे ही पूरे गांव में तोड़ो। बता दें कि नौ  जुलाई की सुबह शिव मंदिर के पुजारी योगीराज पर हमला हुआ था। आरोप है कि दरगाह के सेवादार पंकज ने पहले पुजारी से मारपीट की। इसके बाद गले में परना डालकर उन्हें सड़क पर घसीटा। इस दौरान उनकी टांग टूट गई और शरीर पर कई चोटें आईं। गंभीर हालत में उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सरपंच परमजीत सिंह ने बताया कि पंचायत ने वर्ष 2023 में गांव के रास्तों पर किए गए अवैध कब्जों की शिकायत प्रशासन को दी थी। इसके बाद अधिकारियों ने रास्तों की निशानदेही कराई। जांच में कई जगह सरकारी रास्ते पर कब्जा मिला। दरगाह का आगे की तरफ करीब  तीन से चार  फीट हिस्सा सरकारी रास्ते में बना हुआ है। इसी तरह मुख्य आरोपी पंकज के घर का एक कॉर्नर का करीब सात  फीट हिस्सा भी रास्ते में आ रहा था। प्रशासन इन दोनों जगहों के साथ अन्य अवैध कब्जों को हटवा दिया। आरोपी के मकान और दरगाह के अलावा 16 अन्य अवैध कब्जे भी शामिल है, जिन पर कार्रवाई होनी है। फिलहाल, टीम ने दोनों जगह पर ही कार्रवाई की है।

आरोपी की मां बोलीं-बहू की कोई गलती नहीं

उधर, इस कार्रवाई के दौरान आरोपी पंकज की मां ने गांव के सरपंच परमजीत सिंह को भी खूब खरीखोटी सुनाई। पुजारी को घसीटने के सवाल पर बोलीं कि बेटे की पत्नी की कोई गलती नहीं है। उसको लगा कि दरगाह में सांप घुस रहा है। इसलिए पंकज ने उससे लाठी मंगवाई है। वह लाठी देने गई थी। उसने बताया कि उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे है, जो अपनी मां के बिना नहीं रह सकते।

घटना के बाद गांव में लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है। उधर, बुधवार को साधु समाज भी गांव में इकट्ठा होगा। वे दरगाह को हटाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, आज दरगाह को हटाने की कार्रवाई के बाद साधु समाज अपनी रणनीति भी बदल सकता है। मुख्य आरोपी पंकज 13 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर है। शनिवार रात उसे साथी आरोपी इंद्र की तलाश में ले जाया गया था। लौटते समय उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर सांवला गांव के पास पुल पर गाड़ी रुकवाई और नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान उसकी टांग टूट गई। उसका इलाज एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कल 12 जुलाई को पुलिस उसे निशानदेही के लिए लेकर गई, तो वह प्लास्टर लगी टांग के साथ सड़क पर घिसटता दिखाई दिया। इस बीच पुलिस ने तीसरे आरोपी इंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी की पत्नी मनप्रीत कौर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा जा चुका है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

भीषण सड़क हादसा : ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, नौ घायल

भीषण सड़क हादसा : ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, नौ घायल

ट्रिपल इंजन सरकार चला रहे आमिर

सुप्रीम कोर्ट अब जल्द निपटायेगा पुराने केस

 

 

Spread the love

One thought on “कुरुक्षेत्र की दरगाह पर चला बुलडोजर”

Comments are closed.

Youth dies after drowning in pond
Crime News

रायबरेली में तालाब में डूबने से युवक की मौत, शादी के तीन महीने बाद उजड़ा पत्नी का सुहाग

Youth dies after drowning in pond: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में तालाब में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सबसे दर्दनाक बात यह है कि मृतक की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी। पति की मौत की खबर सुनकर […]

Spread the love
Read More
Haridwar
Crime News Uttarakhand

हरिद्वार ब्लड तस्करी केस में बड़ा खुलासा, बिना डॉक्टर रक्त निकालने का आरोप

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच Blood trafficking in Haridwar:  उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में रक्तदान शिविरों की आड़ में कथित तौर पर खून के अवैध कारोबार का मामला सामने आने के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गांव-गांव में रक्तदान […]

Spread the love
Read More
Azam Khan
Crime News Politics Uttar Pradesh

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का छापा, 10 ठिकानों पर रेड

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी फिर सुर्खियों में ED raid on Jauhar University: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़ी जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ED के लखनऊ जोनल ऑफिस की टीम ने PMLA, 2002 […]

Spread the love
Read More