इंग्लैंड दौरे के बाद बदल सकता है भारत का कोचिंग स्टाफ

Changes to Team India's support staff

गंभीर के दो भरोसेमंद कोच हटाये जाने की सम्भावना

Changes to Team India’s support staff : इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो  T 20 सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल टीम से बाहर हो सकते हैं। दोनों का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद खत्म हो रहा है।

लगातार खराब प्रदर्शन के बाद BCCI टीम और सपोर्ट स्टाफ का रिव्यू करेगा। टीम की खराब फील्डिंग भी बोर्ड की चिंता बढ़ा रही है। भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर 10 से ज्यादा कैच छोड़े। ऐसे में फील्डिंग कोच टी. दिलीप को भी हटाया जा सकता है। पिछले साल उन्हें अभिषेक नायर के साथ टीम से बाहर किया गया था, लेकिन बाद में दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

रयान लगातार ट्रैवल से खुश नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रयान टेन डोशेट पूरे साल भारतीय टीम के साथ लगातार यात्रा करने से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने अपनी यह बात BCCI के सामने भी रखी है। साथ ही उनके किसी IPL फ्रेंचाइजी से जुड़ने की चर्चा है। वहीं, मोर्ने मोर्कल भी दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

बालाजी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

अगर रेयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल सपोर्ट स्टाफ से बाहर होते हैं, तो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के नए फास्ट बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी को श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ भेजा जा सकता है। भारत अगस्त की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। वहीं, जुलाई के आखिर में जिम्बाब्वे दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण CoE के कोचिंग स्टाफ के साथ टीम इंडिया की जिम्मेदारी संभालेंगे।

गंभीर ने खुद चुने थे दोनों कोच

रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल को गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में हेड कोच बनने के बाद अपने सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया था। इससे पहले बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर की जगह सितांशु कोटक को जिम्मेदारी दी जा चुकी है। अब इंग्लैंड दौरे के बाद गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में एक और बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

गंभीर ने बतौर कोच 2 ICC ट्रॉफी जीती

गौतम गंभीर की कोचिंग में वनडे और  T 20 में भारत का प्रदर्शन शानदार, जबकि टेस्ट में निराशाजनक रहा है। वनडे में भारत ने 23 में से 16 मैच जीते और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कीं। T 20 में टीम ने 53 में 37 मैच जीते, एशिया कप 2025 और  T 20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता। हालांकि, इसके बाद भारत पहली बार आयरलैंड (2-0) और इंग्लैंड (4-0) से टी-20 सीरीज हार गया। वहीं टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड सबसे खराब रहा। टीम ने 18 में सिर्फ  छह टेस्ट जीते, जबकि न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका से घरेलू सीरीज गंवाई और 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी हार गई।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

मर जायेंगे पर सिंधु पर दावा नहीं छोड़ेंगे`

सुप्रीम` फार्मूला न हिन्दुओं को रास आया, न मुस्लिमों को

दिमाग में छपी रह जायेगी ‘सिंग गीतम’ की कहानी

राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस ; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

 

 

 

Spread the love

One thought on “इंग्लैंड दौरे के बाद बदल सकता है भारत का कोचिंग स्टाफ”

Comments are closed.

New Delhi
Sports

कोहली को सचिन से बेहतर बताने पर डिविलियर्स ने दी सफाई

New Delhi: विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से बेहतर टेस्ट बल्लेबाज बताने वाले अपने बयान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने सफाई दी है। डिविलियर्स ने कहा कि उनके बयान को लेकर कुछ भ्रम पैदा हो गया था। उन्होंने साफ किया कि वह सचिन तेंदुलकर की महानता को कम नहीं आंक […]

Spread the love
Read More
Sports

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U19 टीम का ऐलान, सहवाग और द्रविड़ के बेटों की एंट्री

New Delhi: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के भारत दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया U19 के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे और दो मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे। इस टीम की घोषणा के साथ ही दो बड़े क्रिकेट परिवारों के युवा चेहरों […]

Spread the love
Read More
Sports

ऋतुराज गायकवाड़ की टीम का टूटा सपना, नॉर्थ जोन ने रोमांचक जीत

 ऋतुराज गायकवाड़ की टीम सेमीफाइनल से बाहर Bengaluru: दलीप ट्रॉफी 2026 में नॉर्थ जोन ने रोमांचक मुकाबले में वेस्ट जोन को 52 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। टर्न लेती पिच पर नॉर्थ जोन के गेंदबाजों ने आखिरी दिन शानदार प्रदर्शन किया और वेस्ट जोन की पूरी टीम 234 रन पर ऑलआउट हो […]

Spread the love
Read More