राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस ; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का मामले सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा एसआईटी से स्टेटस जांच रिपोर्ट तलब की गई है। कोर्ट ने जवाब फाइल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। अगले सोमवार को फिर से मामले की सुनवाई होगी। CJI की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच मामले की सुनवाई कर रही थी। इस मामले को लेकर कई याचिकाएं बेंच के सामने सूचीबद्ध की गई थीं। बता दें कि एसआईटी ने अपनी जांच में अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे की गिनती कक्ष में गंभीर लापरवाही की ओर इशारा किया था। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चंपत राय ने ट्रस्ट के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील ने हा कि 123 साल के बाद एक और लड़ाई शुरू हो गई है। वकील ने कहा कि एसआईटी बना दी गई है और सबूतों को सुरक्षित रखा जाएगा। इसपर CJI सूर्यकांत ने कहा कि आप अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। बाहर काम आएगी। कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और यूपी सरकार द्वारा बनाई गई एसआईटी से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

चार याचिकाओं पर सुनवाई

हिंदू धर्मपरिषद में सुप्रीम कोर्ट में याचिका फाइल कर कोर्ट की ही निगरानी में चंदा चोरी की जांच करवाने की मांग की थी। सीजेआई सूर्यकांत की बेंच कुल चार याचिकाओँ पर सुनवाई कर रही थी। इसके अलावा दो अन्य याचिकाओं में सीबीआई जांच की मांग की गई है। एक याचिका में सीबीआई की विशेष टीम गठित कर जांच कराने की मांग की गई है। इसके अलावा यह भी कहा गया कि मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन की फरेंसिक ऑडिट कराई जाए।

याचिकाकर्ताओं की मांग है कि मामले की जांच पारदर्शी और निष्पक्ष हो। इन याचिकाओं वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी की रिट याचिका, आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह और अजय कुमार राय की श्री रामजन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के खिलाफ याचिका भी शामिल है। सुप्रीम कोर्ट ने इन याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था। याचिकाकर्ताओं की मांग को देखते हुए जस्टिस सुंदरेश की अगुआई वाली बेंच ने कहा था कि छुट्टियों के बाद इसे लिस्ट किया जाएगा।

नरेंद्र गोस्वामी की क्या है मांग

वकील नरेंद्र गोस्वामी ने अपनी याचिका में कहा था कि राम मंदिर में दान से जुड़े दस्तावेजों और सबूतों का संरक्षिण किया जाए और इस जांच में पारदर्शिता लाई जाए। याचिका में कहा गया था कि कोई भी न्यास कानूनी इकाई के तरह देवता के लिए होती है और इसलिए यह संपत्ति भी देवता की ही है। इसके प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।

 SIT पर उठाए गए सवाल

याचिकाओं में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से गठित की गई एसआईटी को लेकर सवाल किए गए हैं। इमसें कहा गया था कि बिना एफआईआर के ही एसआईटी बना दी गई। मामले की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। बता दें कि राम मंदिर पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ही ट्रस्ट के गठन का आदेश दिया था। अब ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा को ही इस मामले में दोषी बताया जा रहा है। हालांकि   SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट में चंपत राय का नाम कहीं नहीं है।


 नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

दिमाग में छपी रह जायेगी ‘सिंग गीतम’ की कहानी

सुप्रीम कोर्ट अब जल्द निपटायेगा पुराने केस

Spread the love

2 thoughts on “राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस ; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट”

Comments are closed.

Kashi
homeslider Raj Dharm UP

काशी में संस्कृति संसद 2026 का आयोजन, संस्कृति और राष्ट्र पर होगा मंथन

Kashi  में संस्कृति संसद 2026, नई पीढ़ी और राष्ट्रीय चेतना पर होगी चर्चा वाराणसी। भारतीय संस्कृति, ज्ञान परम्परा, सांस्कृतिक-सामाजिक मूल्य और नई पीढ़ी के साथ उसके सम्बन्धों पर राष्ट्रीय विमर्श के लिए काशी में तीन से पाँच नवम्बर तक संस्कृति संसद 2026 का आयोजन किया जाएगा। रुद्राक्ष अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग एवं कन्वेंशन सेन्टर में होने वाली […]

Spread the love
Read More
ये है अपने असली पति के साथ ब्लैकमेलिंग क्वीन और शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे।
Crime News Uttar Pradesh

कैफे मालिक शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे के जानी दुश्मन बनने की क्या थी वजह?

किसी बात पर अनबन को लेकर की गई थी शिवा शर्मा की हत्या: मृतक की मां हजरतगंज कोतवाली में मां की तहरीर पर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि व चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज शुक्रवार देर रात बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment homeslider

‘रामायणम्’ से राजा दशरथ और भगवान राम के नए पोस्टर्स रिलीज, भावुक हुए फैंस

Mumbai: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल और भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर के नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पिता और पुत्र के भावनात्मक रिश्ते […]

Spread the love
Read More