मर जायेंगे पर सिंधु पर दावा नहीं छोड़ेंगे`

भारत के एक्शन से पाकिस्तान में मची खलबली, सिंधु नदी को लेकर तेज हुआ विरोध

India Pakistan News : सिंधु जल समझौता स्थगित करने के फैसले से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। भारत ने आपरेशन सिंदूर के बाद ही यह फैसला लागू कर दिया था, तभी से पाकिस्तान इसका विरोध कर रहा था लेकिन अब विरोध प्रदर्शन तेज हो गये हैं। खबर है कि मुल्क के सिंध क्षेत्र में इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। नारे लगाए जा रहे हैं कि सिंधु को नहीं छोड़ेंगे। भारत ने पहले ही रुख साफ कर दिया था कि अगर यह समझौता जार रखना है तो पड़ोसी मुल्क को आतंकवाद को समर्थन देना बंद करना होगा।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, बिलावल भुट्टो जरदारी की अगुवाई वाली पीपीपी ने सिंध में रैली निकाली गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कराची, हैदराबाद, थार, मीरपुरखास, लरकाना, शिकारपुर, नौशहरों फिरोज और दाडू में प्रदर्शन किए। इस दौरान प्रदर्शनकारी नारे भी लगा रहे थे कि ‘मर जाएंगे, लेकिन सिंधु पर दावा नहीं छोड़ेंगे।’

क्या है प्लान

पार्टी के सिंध चैप्टर के प्रमुख निसार अहम खुहरो ने कहा कि  PPP ने इस मुद्दे को जनता में उठाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी हर गांव से लोगों को सक्रिय करेगी। उन्होंने अखबार को बताया है कि बिलावल ने सिंधु जल समझौते के इस मुद्दे को लोगों तक ले जाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि  PPP कार्यकर्ता बिलावल PM  बनाएंगे, ताकि वह देश के हितों की रक्षा कर सकें। खुहरो ने कहा है कि पाकिस्तानी कभी भी अपने मुल्क पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा है कि बिलावल में हिम्मत है और वह इस मुद्दे का समाधान खोज सकते हैं।

युद्ध की धमकियां

रिपोर्ट के अनुसार, सिंध सरकार में मंत्री सईद घनी ने कहा कि सिंधु नदी सिंध या कराची का ही मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे देश पर असर डालता है। उन्होंने इसे पाकिस्तान की जीवनरेखा करार दिया है। उन्होंने बिलावल के सुक्कूर में दिए भाषण का हवाला दिया और कहा कि PPP  प्रमुख ने चेताया है कि अगर सिंधु में पानी को रोका गया, तो पाकिस्तानी शांत नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम शांति पसंद लोग हैं और युद्ध नहीं चाहते, क्योंकि हमें लगता है कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।’ उन्होंने गीदड़भभकी भी दी है कि अगर पाकिस्तानियों को पानी और भोजन नहीं मिला, तो युद्ध के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचेगा।

भारत की दो टूक चेतावनी

तीन जुलाई को ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘सिंधु जल संधि (IWT) पर, मैं वही दोहराऊंगा जो हमने पहले भी कहा है। सिंधु जल संधि पर भारत का रुख अडिग है।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को निरंतर समर्थन दिए जाने के जवाब में सिंधु जल संधि फिलहाल स्थगित है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद को दिए जाने वाले अपने समर्थन को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से त्यागना होगा।’

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

राम मंदिर चढ़ावा चोरीः सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया नोटिस ; SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

दिमाग में छपी रह जायेगी ‘सिंग गीतम’ की कहानी

राज्य कर विभाग में बढ़ेगा IAS अफसरों का दखल, चार प्रमुख शहरों में तैनाती की तैयारी

136 साल पुरानी बांकरा मस्जिद में एंट्री बैन

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “मर जायेंगे पर सिंधु पर दावा नहीं छोड़ेंगे`”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिकरूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी- निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। वृषभ : आज का […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग को सीपीआर देकर जान बचाने वाले आरक्षी को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

सिपाही के हौसले को सलाम करते हुए पुलिस आयुक्त तरूण गाबा ने प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर नवाजा ए अहमद सौदागर Lucknow : महानगर क्षेत्र स्थित डंडहिया मार्केट में रविवार को पत्नी के साथ सब्जी लेने गए सेक्टर सी निवासी अनिल लांबा अचानक गश खाकर गिर पड़े। सड़क पर गिरते ही वह बेहोश हो […]

Spread the love
Read More