दिमाग में छपी रह जायेगी ‘सिंग गीतम’ की कहानी

Sing Geetham 

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म

Sing Geetham  : Netflix पर ट्रेंड कर रही साउथ फिल्म ‘सिंग गीतम’ नेटफ्लिक्स पर एक साउथ फिल्म लंबे समय से ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म का नाम है सिंग गीतम। इस फिल्म की कहानी मजेदार है। साथ ही ये भी बताती है कि इस फिल्म का नाम सिंग गीतम क्यों पड़ा। कहानी एक गांव की है जिसकी जमीन सोना उगलती है। कुछ लोगों को इस सोने को पाने का लालच होता है और फिर बदल जाती है सभी गांव वालों की कहानी। इस फिल्म के अंत में विजय देवरकोंडा का कैमियो भी है। कुछ मिनट तक एक्टर स्क्रीन पर नजर आते हैं और जो सीन में होता है वो देखना मजेदार लगता है। IMDB पर इस फिल्म को 6.5 की रेटिंग मिली है।

प्रताप की किस्मत बदल जाती है

कहानी की शुरुआत एक प्रताप नाम के लड़के से होती है। प्रताप का कोई नहीं है और उसने लोगों से मोटा कर्जा लिया था। ये कर्ज वो नहीं चुका पाता इसलिए उसे जेल हो जाती है। अपनी जिंदगी जेल में बिताने के बाद जब वो बाहर आता है तो उसकी दुनिया बदल जाती है।उसे पता चलता है कि उसके पिता ने करोड़ों की जमीन ली हुई थी जिसके पेपर्स मिल गए हैं। प्रताप उस गांव में जाता है और उसकी मुलाकात एक गौरी नाम की लड़की से होती है जो पेड़ों की रक्षा कर रही है। मजदूरों की मदद करती है।

गांव की जमीन में है सोना

दूसरी तरफ प्रताप अपने पिता के चालाक दोस्त की बेटी रेनू के साथ गांव की उस जमीन पर माइनिंग के काम के लिए हां बोल देता है जो उसके पिता के नाम थी। प्रताप को पैसों का लालच होता है। गांव के एक आखिरी पेड़ को काट दिया जाता है। गौरी बहुत रोती है और कुबेर स्वामी के आगे प्रार्थना करती है। कुबेर स्वामी भी गौरी की बात सुन लेते हैं और पूरे गांव वालों को श्रापित कर देते हैं। अब गांव वाले सिर्फ गाते हुए ही अपनी बात कह सकते हैं और उनके मुंह से सच ही निकलता है। इसी बीच रेनू, गौरी को बता देती है कि वो आखिरी पेड़ काटने का फैसला प्रताप का था। ये सुनते ही गौरी का दिल टूट जाता है क्योंकि वो प्रताप से प्यार करने लगती है। प्रताप को एहसास होता है कि वो गलत कर रहा है। इसलिए अब वो गांव को हराभरा करने में मदद करेगा। वो कुबेर स्वामी के पास जाता है लेकिन गुफा से उसे कोई शक्ति बाहर फेंक देती है।

कुबेर स्वामी का श्राप

इसके बाद प्रताप को गांव का इतिहास पता चलता है। उसकी मां ने गांव में पेड़ लगाए थे। लेकिन लालच में गांव वालों ने सारे पेड़ कटवा दिए थे जिससे जमीन के अंदर से सोना निकाला जा सके। ये बात जब प्रताप को पता चलती है तो वापस से गांव को हराभरा करने लगता है। कुबेर स्वामी के श्राप की वजह से सभी लोग एक दूसरे को छूते ही सोना बन जाते हैं। ये देखकर विलेन रेनू का भी मन पिघल जाता है। वो और पूरा गांव कुबेर स्वामी से माफी मांगते हैं। अब सब ठीक हो जाता है। लेकिन फिर होती है एक बिजनेसमैन की एंट्री। वो गांव में छुपे सोने के बारे में जानता है इसलिए बिजनेस करने आया है। लेकिन जैसे ही वो एक पौधे को अपने पैर से कुचलता है तभी उन्हें श्राप लग जाता है और वो पागलों जैसी हरकत करने लगते हैं। इस बिजनेसमैन के किरदार में विजय देवरकोंडा होते हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

सुप्रीम कोर्ट अब जल्द निपटायेगा पुराने केस

राज्य कर विभाग में बढ़ेगा IAS अफसरों का दखल, चार प्रमुख शहरों में तैनाती की तैयारी

136 साल पुरानी बांकरा मस्जिद में एंट्री बैन

सोने और चांदी दोनों लुढ़के , खरीदारी का है सही मौका

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “दिमाग में छपी रह जायेगी ‘सिंग गीतम’ की कहानी”

Comments are closed.

Entertainment

दिल्ली में शुरू हुई ग्लोबल थ्रिलर फिल्म ‘लिबरेशन’ की शूटिंग

New Delhi:  श्योर रियल पिक्चर्स और अप्रोच एंटरटेनमेंट अपनी आने वाली ग्लोबल थ्रिलर फिल्म लिबरेशन की शूटिंग दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी दिल्ली-NCR में कर रहे हैं। अंग्रेजी भाषा में बन रही इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली-NCR के कई शानदार स्थानों पर की जा रही है। इनमें पांच सितारा होटल, आधुनिक इमारतें और शहर […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment

90 के दशक में अलका याज्ञनिक क्यों थीं पहली पसंद? रमेश तौरानी ने बताई वजह

Mumbai: 90 के दशक में हिंदी फिल्म संगीत पर राज करने वाली गायिका अलका याज्ञनिक ने अपनी सुरीली आवाज से खास पहचान बनाई। लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसी दिग्गज गायिकाओं के बीच अलका याज्ञनिक कैसे संगीतकारों की पहली पसंद बनीं, इसका खुलासा निर्माता रमेश तौरानी ने किया है। अलका याज्ञनिक ट्रेड विश्लेषक कोमल नाहटा […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment homeslider

‘रामायणम्’ से राजा दशरथ और भगवान राम के नए पोस्टर्स रिलीज, भावुक हुए फैंस

Mumbai: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल और भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर के नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पिता और पुत्र के भावनात्मक रिश्ते […]

Spread the love
Read More