सूबे में कई जिलों के SDM इधर से उधर

Transfers

Transfer कानपुर देहात, उन्नाव, मैनपुरी, गाजीपुर, वाराणसी समेत कई जिलों के अधिकारियों का तबादला

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भी नई तैनाती, बड़ी संख्या में हुआ फेरबदल

नया लुक ब्यूरो

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी तबादला सूची में कई जिलों के उपजिलाधिकारियों (SDM) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के अनुसार सुरभि शर्मा को कानपुर देहात से बागपत, पुष्पेंद्र पटेल को गाजीपुर से अंबेडकर नगर तथा शुभम यादव को उन्नाव से बुलंदशहर भेजा गया है। वहीं प्रतिभा मिश्रा को वाराणसी से कानपुर देहात में नई तैनाती मिली है। यह तबादले शासन द्वारा जारी आदेश में दर्ज हैं।

तबादला सूची

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं….

सुरभि शर्मा: SDM कानपुर देहात –  SDM बागपत

पुष्पेंद्र पटेल: SDM गाजीपुर – SDM अंबेडकर नगर

शुभम यादव: SDM उन्नाव – SDM बुलंदशहर

प्रतिभा मिश्रा: SDM वाराणसी – SDM कानपुर देहात

गोपाल शर्मा: SDM मैनपुरी – SDM बरेली

मिथलेश कुमार तिवारी: SDM रायबरेली – SDM मैनपुरी

लवलीत कौर: SDM हाथरस – OSD, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण

देवेंद्र प्रताप सिंह: यूपीडा, लखनऊ –  SDM झांसी

पुष्करनाथ चौधरी: SDM अमरोहा – SDM उन्नाव

प्रज्ञा पाण्डेय: SDM उन्नाव – SDM बाराबंकी

अजेंद्र सिंह: कौशाम्बी –  SDM उन्नाव

शासन की इस तबादला सूची में बड़ी संख्या में PCS अधिकारियों को नए जिलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और जिलों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक और मानसिकरूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा भी बढ़ेगी। पूंजी- निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। लेन-देन करते समय संभलकर रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। वृषभ : आज का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

प्रयागराज: दस हजार रुपए की रिश्वत लेते फील्ड अफसर और दलाल ट्रैप

एंटी करप्शन संगठन की प्रयागराज टीम नें की कड़ी कार्रवाई ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी करप्शन संगठन ने प्रयागराज में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की है।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई ने यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक, रानीगंज, प्रतापगढ़ के फील्ड ऑफिसर और उसके प्राइवेट दलाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ […]

Spread the love
Read More
Astrology Uttar Pradesh

शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व पर सुरक्षा की तैयारी पूरी

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा महिला पुलिसकर्मी भी संभालेंगी कमान, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद ए अहमद सौदागर Lucknow : शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन कस ली है। जहां-जहां पूजा पंडाल लगेंगे वहां-वहां भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया […]

Spread the love
Read More