
दोनों देश FTA डील फाइनल करेंगे, PM ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को संबोधित करेंगे
PM Modi Foreign Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने छह दिनी दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। यह 40 साल बाद किसी भारतीय PM की न्यूजीलैंड यात्रा है। इससे पहले 1986 में राजीव गांधी न्यूजीलैंड के दौरे पर गये थे। न्यूजीलैंड पहुंचने पर मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मोदी के दौरे की शुरुआत न्यूजीलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय बातचीत से शुरू होगी। इस दौरान दोनों देश FTA समझौते को फाइनल करेंगे। साथ ही पीएम एक बिजनेस इवेंट और फिर एक स्पोर्टिंग इवेंट में शामिल होंगे। इसके बाद मोदी ऑकलैंड में 40 हजार इंडियंस को भी संबोधित करेंगे। पीएम के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय ने ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया है।
ऑस्ट्रेलियाई T-20 लीग का ओपनिंग मैच भारत में
ऑस्ट्रेलिया की T-20 लीग बिग बैश लीग (BBL) का ओपनिंग मैच भारत में खेला जाएगा। मुकाबला चैन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 12 दिसंबर को होगा। यह पहली बार होगा, जब किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच भारत में होगा। मोदी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। मोदी अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे और आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे थे।
इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे। मोदी इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया दौरे के बाद न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। वे न्यूजीलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद 40 हजार भारतीयों को संबोधित करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया पहली बार अपनी बिग बैश लीग (BBL) भारत ला रहा है। इस साल 12 दिसंबर को चेन्नई में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। यह मैच सप्ताहभर चलने वाले ‘G’Day Namaste’ फेस्टिवल की शुरुआत करेगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खेल, संस्कृति और कारोबार से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों में खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक बड़ा आर्थिक क्षेत्र भी है। इसी सोच के साथ उन्होंने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप लॉन्च किया है। इसके तहत खेल विज्ञान, बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी, व्यापार, पर्यटन और निवेश जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा।
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग मैच, 2036 ओलिंपिक पर भी फोकस
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा और 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए भी प्रयास कर रहा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 2032 में ब्रिस्बेन ओलिंपिक की मेजबानी करेगा। ऐसे में दोनों देश बड़े खेल आयोजनों के लिए खेल बुनियादी ढांचे (स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास में सहयोग बढ़ाएंगे। मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) का एक मैच भारत के चेन्नई में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि भारत में किसी भी स्पोर्ट्स लीग का आयोजन उसे करोड़ों दर्शकों तक पहुंच और बड़ी लोकप्रियता दिलाता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
ये भी पढ़े
सुप्रीम कोर्ट में बेंच से बदजुबानी, बाहर निकाला गया याचिकाकर्ता
देहाती मैडम को ‘थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान’ से बड़ी उम्मीद
चार साल की मासूम दलित बच्ची को अगवा कर एक वहशी ने बनाया हवस का शिकार
बर्बादी की कगार पर है नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में स्थित रामग्राम का बंबू हाउस

