सोना ₹1,306 बढ़कर ₹1.44 लाख पर पहुंचा

Gold Price Today

इस साल ₹10 हजार महंगा हुआ, चांदी ₹2,244 बढ़कर ₹2.24 लाख किलो हुई

Gold Price Today  : सोने-चांदी के दाम में नौ  जुलाई को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,306 रुपए बढ़कर 1.44 लाख रुपए हो गया है। वहीं, 1 किलो चांदी का दाम 2,244 रुपए बढ़कर यह 2.24 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

सोना इस साल ₹10,457 महंगा हुआ

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 10,457 रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.44 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत में 6,626 रुपए की गिरावट है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.24 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन दो  बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

असली चांदी की पहचान करने के चार  तरीके

मैग्नेट टेस्ट : असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।

आइस टेस्ट : सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।

स्मेल टेस्ट : असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।

क्लॉथ टेस्ट : चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

UP में 2027 से पहले राम के नाम पर छिड़ी नई सियासी जंग

अयोध्या से लिखी जा रही है 27 की पटकथा?

PDA से प्लान-100 तक सपा का नया दांव, बदल पाएगा 2027 का समीकरण?

 

 

 

New Delhi
Business

एथेनॉल पर रोक से चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा

New Delhi: देश में चीनी की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के रस और बी-हैवी मोलासेस के इस्तेमाल पर रोक के बाद चालू एथेनॉल सप्लाई वर्ष (ESY 2027) के पहले महीने में चीनी उत्पादन में चार गुना से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, उत्पादन बढ़ने के बावजूद […]

Read More
New Delhi
Business

पतंजलि फूड्स देगी डिविडेंड, 26 नवंबर को ऐलान संभव

New Delhi: योगगुरु बाबा रामदेव से जुड़ी कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड एक बार फिर अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दे सकती है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 26 नवंबर 2026 को होने जा रही है। इस बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा और मंजूरी पर विचार […]

Read More
Bank License
Business

RBI का बड़ा एक्शन! यूपी के इस बैंक का लाइसेंस रद्द

Bank License: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। बैंक की खराब वित्तीय स्थिति और ग्राहकों का पैसा लौटाने में असमर्थता को देखते हुए RBI ने यह कदम उठाया है। इसके साथ ही बैंक का बैंकिंग कारोबार बंद हो गया […]

Read More