आस्ट्रेलिया देगा भारत को यूरेनियम

PM Modi Australia Visi

मोदी ने मेलबर्न में 30 हजार भारतीयों को संबोधित किया, बोले- यहां आकर हैट्रिक लगाई

PM Modi Australia Visi : PM  नरेंद्र मोदी दो दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न मीट्स मोदी प्रोग्राम में 30 हजार भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मैं 12 साल में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया आया हूं, यानी कि मेरी हैट्रिक हो गई है। मेरे आने और ऑस्ट्रेलिया-इंडिया के रिश्तों में सबसे बड़ी भूमिका आप लोगों की है। ये शो हाउसफुल है। इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर लगी। मेलबर्न में  PM मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की।

मोदी ने कहा – ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम मिलने से भारत के स्वच्छ ऊर्जा मिशन को मजबूती मिलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर भी विकसित करेंगे। कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल बनाया जाएगा, जिससे भारत के गगनयान मिशन को मदद मिलेगी। भारत अभी चार  देशों से यूरेनियम खरीदता है। ऑस्ट्रेलिया पांचवां है। यूरेनियम परमाणु उर्जा और बम दोनों के लिए जरूरी है। भारत यह क्यों खरीद रहा, पढिए खबर में नीचे भास्कर नॉलेज में…

मोदी बोले- दोनों देशों का रिश्ता क्रिकेट जैसा

पीएम ने कहा – भारत और ऑस्ट्रेलिया का रिश्ता क्रिकेट जैसा है। हमारी मुलाकातें क्रिकेट की तरह होती हैं। एजेंडे में वनडे जैसा फोकस है, फैसले टी-20 की तरह तेजी से होते हैं और हमारी साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबी और मजबूत है।

मोदी ने कहा – भारत और ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है। आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई साझा है और इस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है।

पीएम अल्बनीज ने कहा- अब तक दोनों देशों की सप्लाई चेन तो जुड़ी हुई थी, लेकिन हमारी नीतियां अलग-अलग थीं। आज का यह कदम उस दूरी को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा- आज हमने 2015 के भारत-ऑस्ट्रेलिया परमाणु सहयोग समझौते के तहत भारत को यूरेनियम निर्यात की व्यवस्था पर साइन किए हैं। हम दोनों देशों के रिश्तों को और गहरा बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

दोनों देश AI, क्वांटम, सेमीकंडक्टर पर मिलकर काम करेंगे

दोनों देशों ने ऑस्ट्रेलिया-भारत साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन (PACTS) पार्टनरशिप शुरू करने पर सहमति जताई है। इसके तहत दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल रेजिलिएंस जैसे क्षेत्रों में एकसाथ रिसर्च करेंगे।

पीएम ने मेलबर्न में विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर से मुलाकात की। मुलाकात से पहले गवर्नमेंट हाउस में मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गवर्नमेंट हाउस, विक्टोरिया के गवर्नर का आधिकारिक आवास है। मुलाकात से पहले गवर्नमेंट हाउस में मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गवर्नमेंट हाउस, विक्टोरिया के गवर्नर का आधिकारिक आवास है।

पीएम ने ऑस्ट्रेलिया-भारत CEO फोरम में शामिल होने के बाद X पर तस्वीरें शेयर कीं। CEO फोरम के बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली। मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रसिद्ध डिडगेरिडू वादक रॉन मरे और फेमस तबला वादक डॉ. सैम इवांस की ने प्रस्तुति देकर पीएम का स्वागत किया। पीएम ने X पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेलबर्न में भारतीय समुदाय की ओर से स्वागत के दौरान शानदार कथक प्रस्तुति देखकर खुशी हुई।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

गडकरी ने माना E20 पेट्रोल से हो रहा माइलेज प्रभावित

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए नयी खुशखबरी

 तहत पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने  किया वृहद वृक्षारोपण

नौतनवां पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “आस्ट्रेलिया देगा भारत को यूरेनियम”

Comments are closed.

Yogi Adityanath
homeslider Uttar Pradesh

जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही राम मंदिर के विरोधी

योगी ने बांदा व बबेरू को दी 710 करोड़ से अधिक की 229 परियोजनाओं की सौगात Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को फिर निशाने पर रखते हुए इन सरकारों के कार्यों का अंतर बताया। इशारों-इशारों में उन्होंने कहा कि कुछ लोग विरासत को अपमानित करते हैं। उन्होंने हिंदू परंपरा […]

Spread the love
Read More
ea12f5d0 1589 11f1 85e5 f3dff60d76ee.jpg
homeslider International

यूरेनियम के लिए जंग में जूझ रहे अमेरिका-ईरान, भारत ने कर रहा आस्ट्रेलिया से डील

India Australia Uranium Deal : जिस यूरेनियम के लिए ईरान और अमेरिका दशकों से एक दूसरे के खून के प्यासे हैं, जिस यूरेनियम को लेकर दोनों देश महीनों से आपस में भिड़े हैं और एक बार फिर जंग शुरू कर दी है, भारत उसी यूरेनियम से जुड़ा एक बहुत बड़ा समझौता करने जा रहा है। […]

Spread the love
Read More
ARTO Corruption Case
homeslider Uttar Pradesh

जहां-जहां पोस्टेड रहे, कमाई ही की ,धनकुबेर ARTO की पूरी कहानी,

 13 किलो सोना, नौ  किलो चांदी और 1.62 करोड़ कैश बरामद ARTO Corruption Case : उत्तर प्रदेश विजिलेंस एस्टेब्लिशमेंट की लखनऊ सेक्टर टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पूर्व सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। इसी जांच के सिलसिले में अदालत से […]

Spread the love
Read More