अयोध्या में श्रद्धालुओं से वसूली का नया खुलासा

Ayodhya

ट्रस्ट की फर्जी रसीद दे कर रहे थे भारी उगाही

Ayodhya : अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेजी से चल रही है। जांच के हर कदम पर नये-नये खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। आरोपियों की निशानदेही पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम पर बनाई गई पुरानी फर्जी चंदा रसीद बुक बरामद हुई है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे केवल दान की चोरी ही नहीं करते थे, बल्कि फर्जी रसीद काटकर श्रद्धालुओं से पैसे भी वसूलते थे। आरोपियों के पास से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पुरानी फर्जी रसीद बुक मिली है। शुरुआती दौर में टिन्नू यादव, लव कुश, करुणेश, अनुकल्प समेत अन्य गिरफ्तार आरोपी दान देने वाले श्रद्धालुओं को रसीद के रूप में यही फर्जी पर्ची देते थे, ताकि किसी को संदेह न हो। फर्जी रसीद पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का लोगो भी छपवाया गया था।

श्रद्धालुओं को नहीं चल पाता था पता

यह रसीद हूबहू असली रसीद जैसी नजर आती थी, जिससे श्रद्धालुओं को धोखे का पता नहीं चलता था। सूत्रों के अनुसार मंदिर में नई ऑनलाइन रसीद व्यवस्था लागू होने के बाद आरोपियों ने इन कागजी फर्जी रसीदों का इस्तेमाल बंद कर दिया। कागजी रसीद व्यवस्था समाप्त होने के बाद श्रद्धालु सीधे मंदिर के बैंक खाते में दान भेजने लगे या मंदिर परिसर के दान काउंटर से आधिकारिक स्लिप प्राप्त करने लगे। फिलहाल ट्रस्ट की मीटिंग में पुरानी चोरी पकड़े जाने पर कार्रवाई न होने पर चंपत राय सवालों के घेरे में हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद आरोप है कि तत्कालीन महासचिव चंपत राय ने 5 जून को ही चोरी पकड़ ली थी और पुलिस की मदद से कथित रूप से चोरी की गई रकम भी बरामद करा ली थी। इसके बावजूद उस समय एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई, इसको लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। इसे अब पूरे विवाद की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है।

अखिलेश यादव ने उठाया मुद्दा तो सुर्खियों में आयी चढ़ावा चोरी

बाद में सात जून को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा मामला सार्वजनिक किए जाने के बाद यह मुद्दा व्यापक चर्चा में आया। ट्रस्ट ने यह भी मीटिंग में जिक्र किया कि यदि उसी समय मुकदमा दर्ज करा दिया जाता तो विवाद इतना नहीं बढ़ता और समय रहते कानूनी कार्रवाई हो सकती थी। राम मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा के बाद चंपत राय राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली भूमिका में थे, लेकिन हालिया घटनाक्रम के बाद उनकी छवि पर दाग लग गये हैं। हाल ही में हुई राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में जो चर्चा हुई उसमें ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि चढ़ावे की सुरक्षा और गणना की निगरानी उनकी जिम्मेदारी थी। चंपत राय को तलाशी और बरामदगी का अधिकार किसने दिया और बरामदगी के बाद FIR  क्यों दर्ज नहीं कराई गई, इस बारे में भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट में इस बात की भी चर्चा हुई कि यदि यह पाया गया कि ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया तो उनके खिलाफ भी आपराधिक जिम्मेदारी तय हो सकती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

सोनौली सीमा पर चला प्रशासन का बुलडोजर

पूर्व सपा विधायक के यहां ED के छापे, पार्टी के लिए तगड़ा झटका

आखिर क्यों गोविंद देव गिरी चंपत राय से मिलने पहुंचे

मंदिर, राम सेतु और राजनीति: कैसे बदलते रहे नेताओं के सुर

 

 

Spread the love

One thought on “अयोध्या में श्रद्धालुओं से वसूली का नया खुलासा”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड: SIT की बड़ी रिपोर्ट तैयार

सात IAS और नौ PCS अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश Lucknow Fire SIT Report :  लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को हुई भीषण अग्निकांड की घटना के बाद गठित विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी जांच लगभग पूरी कर ली है। सूत्रों के अनुसार, SIT ने शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, […]

Spread the love
Read More
Nautanwa Tree Plantation
Uttar Pradesh

 तहत पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने  किया वृहद वृक्षारोपण

Nautanwa Tree Plantation : नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने आज नगर के दोमुहान घाट पर पौधारोपण किया। यह कार्यक्रम वन महोत्सव के अंतर्गत चल रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा था। वन महोत्सव के तहत नौ जुलाई से 12 जुलाई तक यह वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया […]

Spread the love
Read More
Nautanwa vehicle thief arrested
Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार

नेपाल में बेचता था वाहन, दो बाइकें व नकदी बरामद उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa vehicle thief arrested :  महराजगंज जिले की नौतनवां पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, 5120 नेपाली रुपये और 630 भारतीय रुपये बरामद हुए हैं। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना […]

Spread the love
Read More