आखिर क्यों गोविंद देव गिरी चंपत राय से मिलने पहुंचे

दोनों के बीच करीब दो घंटे तक होती रही चर्चा

Ram Mandir Trust Meeting : राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इस्तीफा मंजूर होने के बाद अनिल मिश्र तो चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन चंदा चोरी के मामले में चंपत राय की खुद को पूरी तरह बेदाग साबित करने की कोशिशें जारी हैं। हालांकि चंपत राय का नाम किसी भी एफआईआर में नहीं है फिर भी आरोपों के घेरे में तो वह हैं ही। चंपत राय के पत्र और SIT को भेजे गए लिखित बयान के बाद राम मंदिर ट्रस्ट में हलचल बढ़ गई है। आज सुबह 7:15 पर गोविंद देव गिरी, चंपत राय से मिलने पहुंचे, ये मुलाकात करीब 2 घंटे तक चली। कल कृष्ण मोहन और बजरंग लाल बागड़ा भी चंपत राय से मिलने पहुंचे थे। बता दें कि चंपत राय के इस्तीफे के बाद पहली बार गोविंद देव गिरि और चंपत राय की मुलाकात हुई है। गोपाल राव भी तीर्थ क्षेत्र भवन में ही मौजूद थे गोपाल राव भी तीर्थ क्षेत्र भवन में ही मौजूद थे लेकिन बैठक में शामिल नहीं हुए। चंपत राय और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज के बीच बैठक हुई है। चंपत के पत्र के बाद इस बैठक के क्या मायने है, उसको लेकर चर्चा तेज हो गई है।

सोमवार को हुई थी ट्रस्ट की बैठक

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को बैठक हुई थी। इसमें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया था। इस दौरान भी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने कहा था कि SoP का कड़ाई से पालन नहीं हुआ, इसलिए चोरी हुई। स्वामी गोविंद देव गिरि ने कहा कि उनका काम कोषाध्यक्ष के तौर पर कोष में जमा राशि की रक्षा करना है और कोष में जमा राशि का आय-व्यय देखना है। चढ़ावे की निगरानी का जिम्मा हमारे पास नहीं है। उन्होंने कहा कि चढ़ावे की निगरानी का जिम्मा मंदिर में रहने वाले लोगों का था। चढ़ावे की मुख्य जिम्मेदारी अनिल मिश्रा की थी। गोपाल राव ना ट्रस्ट में थे और ना ही ट्रस्टी थे। एसबीआई की ढील की वजह से चढ़ावे में चोरी हुई। बता दें कि राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी का मामला देशभर में चर्चा में है।

चोरी के आरोपी एक दिन की रिमांड पर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक और बड़ी खबर है। पुलिस की टीम ने जेल से तीन आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करूणेश पांडेय को रिमांड पर लिया गया है। कोर्ट से 1 दिन की रिमांड मिली है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

T20 सीरीज तो गंवायी ही, हार का भी बना शर्मनाक रिकॉर्ड

T20 विश्व कप चैंपियन के पांच मैच, भारत एक भी नहीं जीत सका

इन राशियों को जीवनसाथी की लापरवाही से हो सकता है नुकसान

भारतीय महिला अफसर जेल में करती रही कैदी के साथ सेक्स

 

 

Spread the love

2 thoughts on “आखिर क्यों गोविंद देव गिरी चंपत राय से मिलने पहुंचे”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

NDA मतलब नौकरी देंगे अलायंस, पहले था प्रदेश डुबाओ अलायंस: मुख्यमंत्री योगी

लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने कुशल खिलाड़ी कोटे से चयनित 470 खिलाड़ियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 43 उपनिरीक्षक और 427 आरक्षी बने प्रमोशन कोई टाल नहीं सकता, जो टालेगा उसे ही टाल देंगे: मुख्यमंत्री योगी युवा शराब और सपा से सावधान रहें, दोनों ने प्रदेश को बर्बाद किया: मुख्यमंत्री योगी समाजवादी पार्टी ने 10 […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

गुरु रामदास जयंती कल 

Lucknow: सिख धर्म के चौथे गुरु रामदास जी की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम, कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु गुरु रामदास जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए मानव सेवा, विनम्रता और भाईचारे का संदेश […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

महराजगंज में सपा का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को महराजगंज जिला मुख्यालय पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने की, जबकि इसका संयोजन सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने किया। सपा कार्यालय से शुरू […]

Spread the love
Read More