धर्म परिवर्तन, संपत्ति विवाद और धमकियों का मामला, लखनऊ में परिवार पहुंचा पुलिस की शरण

Lucknow News

Lucknow News : राजधानी लखनऊ में एक परिवार ने धर्म परिवर्तन, संपत्ति हड़पने, धमकी और उत्पीड़न से जुड़े गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान अपनी आपबीती साझा की और बताया कि उन्होंने पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पत्रकार वार्ता में अखण्ड आर्यावर्त आर्या त्रिदंडी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी और अधिवक्ता जी.के. दीक्षित भी मौजूद रहे। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उनकी ननद शिल्पी त्रिपाठी का वर्ष 2017 में मोनिश हसन नामक युवक से विवाह हुआ था। उनका आरोप है कि विवाह से पहले शिल्पी का धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद आरोपी का परिवार में लगातार आना-जाना शुरू हुआ और धीरे-धीरे पूरे परिवार पर उसका प्रभाव बढ़ता गया।

पीड़ित महिलाओं ने दावा किया कि बीते कुछ वर्षों के दौरान परिवार के पिता और दोनों भाइयों की अलग-अलग समय पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका आरोप है कि इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच नहीं हुई। परिवार का कहना है कि इन मौतों के बाद घर की महिलाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और परिवार की संपत्तियों पर कब्जा करने की कोशिश की गई।

महिलाओं का आरोप है कि एक पीड़िता की बेटी को बंधक बनाने, निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देने और दबाव बनाकर संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। उनका यह भी कहना है कि उन्हें लगातार धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। परिवार के अनुसार, वर्तमान में दो विधवा महिलाएं और उनके चार नाबालिग बच्चे भय के माहौल में जीवन बिता रहे हैं।

पत्रकार वार्ता के दौरान पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मामले में स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी का रवैया निष्पक्ष नहीं रहा और उनकी शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। परिवार ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो उनके परिवार की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना रहेगा। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

पति को चारपाई से बांधा फिर करंट लगाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनुभव बनाम प्रतियोगिता : क्या कार्यरत शिक्षकों के लिए समान मापदंड उचित हैं?

दबंगों, सरकारी शोहदों की पिटाई और धमकियां खाता देश का चौथा खंभा

दो संस्कृतियों का अद्भुत संगमः अमेरिका में बिखरे भारतीय कला के रंग

 

 

 

Spread the love

One thought on “धर्म परिवर्तन, संपत्ति विवाद और धमकियों का मामला, लखनऊ में परिवार पहुंचा पुलिस की शरण”

Comments are closed.

Business homeslider Uttar Pradesh

Flipkart Sale में Pixel 10a की कीमत ने चौंकाया, 40 हजार से कम में मिल रहा फोन

Flipkart Sale में Pixel 10a की कीमत ने चौंकाया, 40 हजार से कम में मिल रहा Google का फोन New Delhi : अगर आप Google Pixel सीरीज का स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Flipkart की आगामी Big Billion Days Sale आपके लिए खास हो सकती है। इस सेल में Google Pixel 10a […]

Spread the love
Read More
UP Elections 2027
Politics Uttar Pradesh

अखिलेश ने राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी क्यों नहीं उतारा? 2027 पर नजर

अखिलेश ने राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी क्यों नहीं उतारा? 2027 पर बड़ा फोकस Lucknow : उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर कई दिनों से जारी सियासी अटकलों पर अब विराम लग गया है। समाजवादी पार्टी ने आखिरकार तीसरा प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा। सपा की ओर से प्रो. रामगोपाल यादव और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: पोस्टमार्टम के बाद घरवालों ने अपने समर्थकों के साथ एल्डिको तिराहे पर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

परिजनों का आरोप उनके बेटे की हत्या कर शव कस्बा चिनहट में फेंक दिया इंस्पेक्टर चिनहट के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन करीब डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम दो दिन पहले सृष्टि ज्वैलर्स के सामने संदिग्ध हालात में संदीप सोनी की मिली थी लाश ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट क्षेत्र के कस्बा […]

Spread the love
Read More