केंद्र सरकार को व्हॉट्सऐप के Username फीचर पर आपत्ति,

WhatsApp Username Objection

ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट स्कैम और फिशिंग बढ़ने की आशंका

WhatsApp Username Objection : केंद्र सरकार को व्हाट्सएप के नए ‘यूजर नेम’ (Username) फीचर से सख्त आपत्ति है। सरकार का मानना है कि मोबाइल नंबर छिपाकर सिर्फ यूजर नेम से चैट करने की सुविधा देने से ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट स्कैम और फिशिंग के मामलों में भारी बढ़ोतरी होगी। व्हाट्सएप ने एक नया फीचर पेश करने की घोषणा की है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए, सिर्फ एक यूनीक यूजर नेम (जैसे: @username) के जरिए किसी से भी चैट या कॉल कर सकेंगे। यह फीचर टेलीग्राम और सिग्नल जैसे अन्य ऐप्स पर पहले से ही मौजूद है।

रकार की आपत्ति: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने व्हाट्सएप की मूल कंपनी मेटा (Meta) को नोटिस भेजा है। सरकार ने साफ निर्देश दिया है कि जब तक इस मामले में चर्चा और सुरक्षा जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस फीचर को भारत में लॉन्च न किया जाए। सरकार ने मेटा को तीन दिन का समय देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है और पूछा है कि इस फीचर से साइबर अपराध बढ़ने पर आईटी एक्ट (IT Act) के तहत कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। सरकार को किन बातों का डर है? पहचान छिपाकर ठगी (Impersonation): स्कैमर्स किसी बैंक, सरकारी संस्था या जानी-मानी हस्ती से मिलता-जुलता यूजर नेम बनाकर लोगों को धोखा दे सकते हैं। असली और नकली की पहचान करना मुश्किल हो जाएगा। वर्तमान में किसी भी साइबर फ्रॉड की जांच के लिए मोबाइल नंबर का पता लगाना सबसे अहम होता है। मोबाइल नंबर छिप जाने से जांच एजेंसियों के लिए अपराधियों तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

इस नोटिस के जवाब में व्हाट्सएप ने स्पष्ट किया है कि यह फीचर अभी पूरी तरह से लाइव नहीं हुआ है (जबकि भारत में यह लाइव हो चुका है)। कंपनी का दावा है कि उसने सुरक्षा के कई पुख्ता इंतजाम किए हैं, जैसे अकाउंट बनाने के लिए अभी भी मोबाइल नंबर अनिवार्य रहेगा। हाई-प्रोफाइल हस्तियों और सरकारी संस्थाओं के यूजर नेम सुरक्षित (Reserve) कर लिए गए हैं ताकि कोई और उनका इस्तेमाल न कर सके।

इससे पूर्व भी केंद्र सरकार को व्हाट्सप और इसकी मूल कंपनी मेटा से शिकायतें रहीं हैं।

व्हाट्सएप की उस पॉलिसी पर भारी विवाद हुआ था जिसके तहत यूज़र्स को अन्य फेसबुक/मेटा कंपनियों के साथ डेटा अनिवार्य रूप से साझा करना था (take-it-or-leave-it policy)। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए इसे “निजी जानकारी की चोरी” करार दिया था।
सरकार ने व्हाट्सएप को इस विवादास्पद पॉलिसी को वापस लेने का निर्देश दिया। कोर्ट की सख्ती के बाद, व्हाट्सएप ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वासन दिया कि यूज़र की सहमति (consent-based framework) के बिना विज्ञापन संबंधी डेटा मेटा कंपनियों के साथ शेयर नहीं किया जाएगा।

चैट की ट्रेसेबिलिटी (Traceability Rule)आपत्ति: सरकार के नए आईटी नियमों (IT Rules) के तहत मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स को यह अनिवार्य करना था कि वे किसी भी विवादित मैसेज का ‘ओरिजिनेटर‘ (मैसेज भेजने वाला पहला व्यक्ति) का पता लगाएं। व्हाट्सएप ने इसका विरोध करते हुए कहा कि इससे उनके एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (End-to-End Encryption) की मूल व्यवस्था टूट जाएगी और यूज़र्स की निजता भंग होगी। इस विषय पर व्हाट्सएप और सरकार के बीच कानूनी विवाद (मुकदमा) दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहा है। मामला अभी भी विचाराधीन है और इस पर अंतिम कानूनी हल निकलना बाकी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

‘गाय के पेशाब जैसा सूप’ लॉक अप 2 में फूटा सुनीता आहूजा का गुस्सा, गोविंदा की बात याद कर रो पड़ीं

प्रेमी के साथ रची खूनी साजिश : पति को मौत के घाट उतार कर झाड़ियों में फेंका शव

IND vs ENG 3rd T20I: सीरीज बराबर करने उतरेगा भारत, प्लेइंग-11 में हो सकते हैं बड़े बदलाव

 

 

Spread the love

Jio
Business Technology

Jio ने लॉन्च किए नए OTT पास, ₹550 और ₹2,000 में मिलेंगे शानदार फायदे

Jio रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए लंबे समय की OTT सुविधा वाले दो नए पास लॉन्च किए हैं। अब ग्राहक 550 रुपये में 84 दिनों और 2,000 रुपये में पूरे 365 दिनों तक मनोरंजन का फायदा उठा सकेंगे। इन पास में OTT ऐप्स के साथ लाइव TV, हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड 5G जैसी […]

Spread the love
Read More
India's Defence Exports
Business National Technology

बदल रहा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट, अब दुनिया खरीदेगी ड्रोन, रडार और स्मार्ट हथियार

ब्रह्मोस से आगे बढ़ा भारत का रक्षा निर्यात India’s Defence Exports: भारत का रक्षा निर्यात अब केवल ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल तक सीमित नहीं रहा। बदलते वैश्विक युद्ध परिदृश्य और आधुनिक सैन्य तकनीकों की बढ़ती मांग के बीच भारत तेजी से ड्रोन, स्मार्ट हथियार, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और ऑटोनोमस डिफेंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी मजबूत […]

Spread the love
Read More
homeslider Technology

Lava का नया धमाका! Virat V1 Series लॉन्च, 5G मॉडल में 6000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स

Lava Virat V1 Series : भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने देश में अपनी नई Virat V1 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं, जिनमें Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 4G शामिल हैं। कंपनी ने इन दोनों फोन को बजट सेगमेंट में उतारा है। […]

Spread the love
Read More